दीपावली पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर आमजन को दी बड़ी राहत, औंधे मुंह गिरे दाम

बीकानेर@जागरूक जनता। केंद्र सरकार ने दीपावली के ठीक एक दिन पहले देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है । केंद्र ने बुधवार को पेट्रोल डीजल की रेट में एक साथ भारी कटौती की है । जिसमे डीजल 10 रुपए व पेट्रोल में 5 रुपये की कमी की गई है । केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल की दरों में अचानक की गई कमी से आमजन हतप्रभ है वंही इसके लिए मोदी सरकार को दिल से धन्यवाद भी दिया जा रहा है ।

वहीं, तीन नवंबर की बात करें तो बीकानेर में पेट्रोल के भाव 120.37 पैसे व डीजल के भाव 111.07 पैसे प्रति लीटर थे । अब केंद्र सरकार की ओर से इन दोनों ईंधनों पर एक्साइज ड्यूटी में कमी करने के फैसले के बाद चार नवंबर से बीकानेर में पेट्रोल का दाम 115.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 106.07 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।

पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा एक्साइज ड्यूटी
केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक एक्साइज ड्यूटी लगाती है। पिछले साल पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को 19.98 से बढ़ाकर 32.9 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था। डीजल पर शुल्क बढ़ाकर 31.80 रुपये किया था। इससे देश के सभी बड़े शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है और कई राज्यों में डीजल भी सैकड़ा लगा चुका है। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...