नई IPL टीम :अब क्रिकेट के मैदान पर उतरेगी ये दीपिका-रणवीर की जोड़ी, दिनेश कार्तिक और फैंस ने लिए मजे


बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब खेल की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। ये कपल आपको क्रिकेट पर आधारित फ‍िल्‍म 83 में नजर आने वाला है। अब इनकी दिलचस्पी क्रिकेट में इतनी बढ़ गई है कि ये IPL 2022 में अपनी टीम मैदान पर उतारने को तैयार हैं। मीडिया की ताजा खबरों की मानें, तो IPL 2022 के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण IPL की टीम खरीदने वाले हैं।

एक और बॉलीवुड हस्ती का जुड़ेगा नाम
अगले साल होने वाले IPL में एक टीम रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की होगी। हालांकि कपल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, मगर ऐसा होता है, तो ये कोई नई बात नहीं होगी, क्योंकि इनसे पहले शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, जूही चावला, शिल्पा शेट्टी IPL फ्रेंचाइजियों के मालिकाना हक रखते हैं या रख चुके हैं।

कार्तिक ने लिए मजे
जैसे ही ये खबर सामने आई कि रणवीर और दीपिका IPL में अपनी टीम बनाएंगे, तो इस पर अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- उस टीम की जर्सी मजेदार होगी। दरअसल, रणवीर सिंह हमेशा अपने अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं और कार्तिक ने इसी पर चुटकी ली।

25 अक्टूबर से लगेगी बोली
IPL 2022 के लिए दो नई टीमों की बिडिंग की शुरुआत 25 अक्टूबर से होगी। दो सबसे बड़े बिडर्स को टीम के राइट्स मिलेंगे। दीपिका-रणवीर के अलावा अडाणी ग्रुप, ग्लेजर फैमिली, अरबिंदो फार्मा, आरपी-संजीव गोयनका, जिंदल स्टील, रॉनी स्क्रूवाला, कोटक ग्रुप, CVC पार्टनर्स और स्पोर्ट कंसल्टिंग एजेंसीज ITW शामिल हैं। दोनों नई टीमों का बेस प्राइस दो हजार करोड़ रखा गया है। PTI के अनुसार BCCI करीब 7000 करोड़ से लेकर 10 हजार करोड़ की बिडिंग प्राइस की उम्मीद जता रहा है।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कड़ी सुरक्षा में होगी पटवारी परीक्षा:ATS की टीम करेगी निगरानी

Fri Oct 22 , 2021
4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी देंगे ड्यूटी; 45 उड़न दस्ते तैयार जयपुर। जयपुर में 23 व 24 अक्टूबर को दो पारियों में होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तैयार है। परीक्षा में पहले दिन […]

You May Like

Breaking News