महाराष्ट्र में नई सरकार:फडणवीस आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, एकनाथ शिंदे होंगे डिप्टी सीएम


मुंबई। महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर संजय राउत ने एक कैरिकेचर अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। इसमें उद्धव की पीठ पर घाव नजर आ रहा है।
करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुई महाराष्ट्र की राजनीतिक उठा-पटक अब खत्म हो गई है। शिवसेना सत्ता से बाहर है और अब भाजपा सत्ता वापसी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल के सामने आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम होंगे।
शिंदे गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। वे अकेले आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनके पास 39 विधायकों का समर्थन पत्र है। उधर, मुंबई में मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र ने एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

शपथ के पहले दिल्ली जाएंगे फडणवीस
शिंदे की फडणवीस से मुलाकात होगी। इसमें डिप्टी सीएम और मंत्री पदों को लेकर फॉर्मूला फाइनल किया जाएगा। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि बीजेपी अभी जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहती है। फडणवीस पहले दिल्ली जाएंगे उसके बाद यहां लौटकर शपथ लेंगे। इसलिए कल थोड़ा मुश्किल है कि शपथ ग्रहण होगा।

आज का बड़ा बयान
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा- शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है। ये बाला साहेब का मंत्र रहा है। हम वापस काम करेंगे और फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे। हमें अपनों ने धोखा दिया। अपने लोगों ने खंजर घोंपा। उद्धव ठाकरे को दगाबाज कैसे दोष दे सकते हैं। बागी विधायकों को सरकार गिराने का ठेका मिला था। दगाबाजों का महाराष्ट्र में ये नया प्रयोग है।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उदयपुर में हुई क्रूर हत्या का अमरनाथ में असर:रात 3 बजे शुरू हुई टेलर की हत्या पर चर्चा, देखते ही देखते हाथों में तिरंगे आ गए

Thu Jun 30 , 2022
कश्मीर। 29 जून, रात के करीब 3 बजे। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश जैसे तमाम राज्यों से जम्मू पहुंचे हजारों अमरनाथ यात्री भगवती कैंप में जमा हो चुके हैं। ये जम्मू में अमरनाथ यात्रा का बेस कैंप है और चारों तरफ […]

You May Like

Breaking News