22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा Budget Session, सरकार ने बताया किस दिन पेश होगा बजट

नई दिल्ली| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बता दें कि केंद्रीय बजट 2024-25 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा। वहीं संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।

इस बार ऐतिहासिक होगा बजट
बता दें कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। इस बजट से देश के सभी वर्गों की कई उम्मीदें जुड़ी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी कह चुकी हैं कि यह बजट कई मामलों में ऐतिहासिक होगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रमुख सामाजिक और आर्थिक निर्णय बजट का मुख्य आकर्षण होंगे।

अप्रैल-जून में हुए लोकसभा चुनावों की वजह से इस साल अंतरिम बजट फरवरी में पेश किया गया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 June 2025

Jagruk Janta 4 June 2025Download

UEM जयपुर राजस्थान के छात्रों को उनके ड्रीम जॉब्स दिलाने में बना अग्रणी

संस्थान 100% प्लेसमेंट, ₹72 लाख का पैकेज और अंतरराष्ट्रीय...

JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड में कोटा के रजित की पहली रैंक, टॉप-10 में 4 स्टूडेंट्स कोटा के

जेईई-एडवांस्ड-2025 के फाइनल परीक्षा परिणाम में कोटा ने एक...

सामूहिक शिव पार्थिव महारुद्राभिषेक 13 जुलाई को

सामूहिक शिव पार्थिव महारुद्राभिषेक कार्यक्रम के पोस्टर का हुआ...