सूरत में 6 मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा, 12 से ज्यादा लोग घायल, बचाव कार्य जारी

गुजरात के सूरत के सचिन पाली इलाके में 6 मंजिला इमारत गिरी गिर गई। इमारत जर्जर थी। राहत और बचाव का काम जारी है।

सूरतः गुजरात के सूरत में लगातार बारिश के बीच 6 मंजिला मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, सूरत के सचिन पाली इलाके में 6 मंजिला इमारत गिर गई। जर्जर इमारत थी। जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग गिरने से 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह बिल्डिंग स्लम बोर्ड की बताई जा रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

मलबे में तीन लोगों के दबे होने की आशंका

ताजा जानकारी के अनुसार, मलबे में अभी तीन और लोगों के दबे होने की आशंका है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक किसी के मरने की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से तीन महीने पहले जर्जर बिल्डिंग को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया था।

इमारत में रह रहे थे लोग

इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि इमारत ढहने कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। जो इमारत अचानक ढह गई उसमें कुछ लोग किरायेदार के रूप में रह रहे थे। मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...