नृसिंह दास व्यास बने प्रदेशाध्यक्ष

नृसिंह दास व्यास बने प्रदेशाध्यक्ष

बीकानेर@जागरूक जनता। शहरी जन कल्याण सेवा संस्थान के मुख्य कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से नृसिंह दास व्यास को संगठन का प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने का निर्णय लिया गया । संगीता सिंह शेखावत की अनुशंसा पर संस्था के चेयरमैन डॉ मेघराज आचार्य व सचिव खुशाल चंद व्यास व कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नृसिंह दास व्यास को प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया इस बैठक में संभागीय अध्यक्ष शबनम बानो, नवीन आचार्य, प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष आशा शर्मा, जिलाध्यक्ष संतोष परिहार, मुमताज शेख, मुमताज बानो, मीना आचार्य, प्रेम रतन जोशी व सुभाष महाराज अन्य सभी कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने नृसिंह दास व्यास को बधाई दी। यह जानकारी संस्था के सचिव खुशाल चंद व्यास ने दी।  

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related