रावत पब्लिक स्कूल में “नंद के आनंद भयो”

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के निर्मला ऑडिटोरियम में जन्माष्टमी के शुभावसर पर हरे कृष्ण कल्चरल मूवमेंट के सहयोग से “नंद के आनंन्द भयो” कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन श्री बी एस रावत द्वारा किया गया।

जयपुर. रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के निर्मला ऑडिटोरियम में जन्माष्टमी के शुभावसर पर हरे कृष्ण कल्चरल मूवमेंट के सहयोग से “नंद के आनंन्द भयो” कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन श्री बी एस रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राइमरी विंग के 600 से अधिक विद्यार्थियों ने राधा और कृष्ण के रूप में अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए भी नंदबाबा,और यशोदा कांटेस्ट रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया। अक्षय पात्र फाउंडेशन के श्री सिद्धस्वरूप दास जी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कृष्ण लीलाओ से संबंधित अनेक मोहक नृत्य प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विद्यालय के निष्ठा,प्रगति,प्रेरणा और संस्कार हाउस के सीनियर और जूनियर विंग द्वारा कृष्णा लीला ,यशोदा कृष्णा,कृष्णा वासुदेव सीन,माखनचोरी,कालिया नाग मर्दन,गोवेर्धन पर्वत आदि मोहक दृश्य झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किये गए। रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने सभी विजेता अभिभावकों और विद्यार्थियों को पुरुस्कार वितरित किया एवं जन्माष्टमी की बधाई दी।कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय की प्राचार्या मैत्रेयी शुक्ला ने सभी को धन्यवाद दिया।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...