कृषि विभाग के आयुक्त पद पर सुश्री चिनमयी गोपाल ने पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री चिनमयी गोपाल ने गुरूवार को कृषि आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। नवपदस्थापित कृषि आयुक्त ने कहा कि कृषि विभाग प्रदेश के गांवों तक पहुंच रखने वाला महत्वपूर्ण विभाग है और कृषकों का इस विभाग से सीधा सम्बन्ध है।

जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री चिनमयी गोपाल ने गुरूवार को कृषि आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। नवपदस्थापित कृषि आयुक्त ने कहा कि कृषि विभाग प्रदेश के गांवों तक पहुंच रखने वाला महत्वपूर्ण विभाग है और कृषकों का इस विभाग से सीधा सम्बन्ध है।

उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर कृषि विभाग की योजनाओं को बेहतर क्रियान्विति के साथ प्रत्येक कृषक तक पहुंचाया जायेगा। जनकल्याणकरी योजनाओं से प्रदेश के अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जायेगा। सुश्री चिनमयी गोपाल 2014 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है। उन्होंने कलक्टर झून्झूनु, टोंक, संयुक्त सचिव उद्योग विभाग, आयुक्त नगर निगम अजमेर सहित अन्य पदों पर रहते हुए प्रशासनिक सेवायें दी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

संत ravidas समरसता कार्यक्रम Jaipur में आयोजित, सीएम भजनलाल शर्मा ने कलश वंदन रथों को दिखाई झंडी

जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय...

प्रदेश में 2101 करोड़ की लागत से होगा 3232 सड़कों का निर्माण

हर गांव, कस्बे और शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क से...

RUIDP के पांचवें चरण में जयपुर शहर में होगा 2233 करोड़ का निवेश

भूमिगत जल के दोहन में कमी पांचवें चरण में...