विधायक डॉ प्रियंका की मेहनत हुई सफल, बाड़मेर को पेयजल हेतु 46करोड का मिला बजट

  • बाडमेर के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रही है डॉ प्रियंका चौधरी, सरकार का जताया आभार।
  • आवास पर रोजाना रात को बारह बजे तक कर रही है जनता की सुनवाई, बाड़मेर को बदलने का सपना।

डालू जाखड़ रावतसर @ लम्बे समय से पेयजल से प्रताड़ित बाड़मेर शहर के नागरिकों के लिए राहत हेतु अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 (अमृत 2.0) योजना में बाड़मेर को कुल 46 करोड़ 33 लाख का बजट मिला हैं। यह बजट पारित होते ही बाड़मेर के विधायक डॉक्टर प्रियंका चौधरी ने राजस्थान सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

विगत लंबे समय से डॉक्टर प्रियंका चौधरी बाड़मेर विधानसभा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जल संबधित समस्याओं के निजात के लिए प्रयासरत थी। पिछले दिनों इसके लिए जयपुर और बाड़मेर में अधिकारियों के साथ मिलकर योजना के लिए लंबी चर्चा भी की थी।

46 करोड़ के बजट की सौगात:-
एसीई रीजन जोधपुर II के पारित एजेंडे में बाड़मेर के शहर के हर नगर और गलियों में किस प्रकार की पाइप लाइन प्रस्तावित हैं उसका पूरा विवरण जारी किया। जो कि 46 करोड़ 33 लाख के बजट में पूरा होगा। इतने बड़े बजट की घोषणा हुई तो बाड़मेर के नागरिकों में खुशी की लहर छा गई तथा लंबे समय जल संबधित समस्याओं से जूझ रहे लोगों को नई उम्मीद बंधी है।

इस प्रकार होगा, बाड़मेर लाभाविन्त:
इस योजना से बाड़मेर शहर के 6650 नए घर इस योजना से लाभाविन्त होंगे। इस योजना की मुख्य लाइन यानी कि राइजिंग लाइन 16.5 किमी लंबी होगी तथा वितरण लाइन 64 किमी दूरी में बिछाई जाएगी। बाड़मेर शहर में 7 बड़ी टंकिया (OHSR) निर्मित होगी तथा 4 नए पम्प हाउस का निर्माण होगा जिससे बाड़मेर वासियों को उचित लाभ मिल सकें। इस योजना में 3 CWR के साथ 4 सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे जो कि 110KV की क्षमता की बिजली पैदा करेंगे।

पेयजल मेरी प्राथमिकता है: विधायक
इस अवसर पर विधायक प्रियंका चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेल हो या हैंडपंप, यह सब बाड़मेर की जनता के लिए ही किया है। विधायक ने बताया कि राजस्थान की कुल 200 विधानसभाओं में सर्वाधिक ट्यूबवेल बाड़मेर विधानसभा को मिली है जो की जल संबंधित समस्या के निदान हेतु हमारा प्रथम कदम था। जिसमें हम सफल हुए, आगे भी ऐसे कई कदम उठाने बाकी हैं जिससे बाड़मेर की जनता को अधिक से अधिक लाभ मिले।

भाडखा गांव को मिलेंगे 30 ट्यूबवेल:- अमृत 2.0 योजना बाड़मेर शहर वासियों के साथ-साथ भाडखा गांव के लिए भी खुशखबरी लाई है। विधायक प्रियंका चौधरी ने बताया कि यह गांव लंबे समय से जल संबंधित संकट झेल रहा था। बाड़मेरवासी पानी जैसी आधारभूत समस्याओं से परेशान ना हो इसलिए इस गांव में 30 ट्यूबवेल स्वीकृत हुई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414