कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में मेयर राजपुरोहित ने निगम कर्मियों का बढ़ाया उत्साह,कुल 16 स्थलों पर सभी निगम कार्मिकों का टीकाकरण होगा

बीकानेर में कुल 16 स्थलों पर सभी निगम कार्मिकों का टीकाकरण होगा- मेयर राजपुरोहित

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले में कोरोना वेक्सीनेशन का दौर जारी है, गुरुवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता ने खुद कोरोना वेक्सीन का टीका लगाकर आमजन को इसकी विश्वनीयता का संदेश दिया था। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने निगम के कर्मचारियों को कोविड टीकाकरण के कार्यक्रम का आगाज कर दिया । फोर्ट डिस्पेंसरी में हो रहे नगर निगम कर्मियों के कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में निगम कर्मियों का हौसला अफजाई करने के लिए महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित पहुंची । महापौर ने टीकाकरण के पंजीकरण से लेकर टीकाकरण, निगरानी कक्ष तथा पूरी प्रक्रिया के बारे में जाना । महापौर ने टीकाकरण करवा चुके कार्मिकों से बात की तथा उनसे टीकाकरण के अनुभव एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली । महापौर ने इस दौरान उपायुक्त पंकज शर्मा से टीकाकरण स्थलों के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा निगम कर्मियों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसकी सुनिश्चितता के भी निर्देश दिए । महापौर ने बताया कि कुल 16 स्थानों पर निगम कर्मचारियों के टीकाकरण की व्यवस्था करवाई गई है । महापौर ने सभी निगम कर्मियों का शहर को कोरोनामुक्त करने में दिए योगदान के लिए हार्दिक आभार जताते हुवे कहा कि कोरोनाकाल में निगम कार्मिकों ने कोरोना महामारी से डटकर मुकाबला किया।

।।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

421 करोड़ रुपये के कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री का उदयपुर दौरा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...

गायत्री यज्ञ एवं राम आदर्शो पर शिक्षक व विद्यार्थियों के साथ चर्चा

जयपुर. साकेत किड्स एकेडमी में अनुकरणीय आदर्श प्रभु श्री...