
जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-9 में राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वार्ड-9 से निर्दलीय प्रत्याशी कविता शर्मा और संगीता बढ़ारा ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों ने वार्ड-9 से भाजपा की प्रत्याशी मंजू अग्रवाल के समर्थन में आने की घोषणा की। उनके समर्थन से भाजपा प्रत्याशी को चुनावी मैदान में मजबूती मिलेगी । वहीं, वार्ड-9 में पुनर्मतदान से पहले निर्दलीय प्रत्याशियों का भाजपा के समर्थन में आना चुनावी समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸


