महंगाई राहत शिविर में शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराने के संबंध में जिला कलक्टर खजान सिंह ने ली बैठक

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। महंगाई राहत कैम्पों में रजिस्ट्रेशन से वंचित परिवारों के शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करवाने के संबंध में जिला कलक्टर खजान सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार 15 सितंबर को महंगाई राहत कैम्पों से सम्बन्धित 10 योजनाओं के नोडल विभागों के जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर खजान सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिए गए। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को सामाजिक सुरक्षा पेन्शन से शेष रहे लाभार्थियों की उपखण्ड ,पंचायत समिति एवं नगर पालिका वार सूची अनुसार शेष रहे वंचितों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जिला रसद अधिकारी को गैस सिलेण्डर योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा पैकेट योजना में नवगठित जिला केकडी अनुसार शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए निर्देश दिए गए। एवीवीएनएल के सहायक अभियंता को घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट निशुल्क बिजली एवं कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट निशुल्क बिजली योजनाओं के सम्बन्ध में प्राप्त सूचना अनुसार शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में शेष रहे लाभार्थियों की उपखण्ड एवं पंचायत समिति वार सूची अनुसार शेष रहे रजिस्ट्रेशन पूर्ण करवाने के दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ सहित जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के जरिए बैठक से जुड़े।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...