महाराष्ट्र मास्क फ्री होने को तैयार:56 दिनों बाद मुंबई में 1% हुई पॉजिटिविटी रेट

राज्य सरकार ने केंद्र और कोविड टास्क फोर्स के एक्सपर्ट्स से मांगी राय

कोल्हापुर। कोरोना संक्रमण के कम हो रहे मामलों के बीच ब्रिटेन की तर्ज पर महाराष्ट्र को भी मास्क फ्री करने की तैयारी चल रही है। हालांकि राज्य सरकार ने कहा है कि केंद्र सरकार और कोविड टास्क फोर्स के सुझावों के बाद ही इस पर आगे कोई निर्णय लिया जाएगा।

महाराष्ट्र में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि हाल ही में कैबिनेट की बैठक में हमने राज्य को मास्क फ्री करने पर चर्चा की है। महाराष्ट्र को जल्द से जल्द मास्क मुक्त बनाने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में केंद्र और राज्य कोविड टास्क फोर्स से राय मांगी गई है।

राज्य में आने वाले दिनों में और प्रतिबंध लगाने की जरूरत नहीं है। टोपे ने प्रतिबंधों में ढील के संकेत भी दिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को एहतियाती उपायों का पालन करना चाहिए।

56 दिनों बाद मुंबई में 1% हुआ पॉजिटिविटी रेट
बुधवार के मुकाबले गुरुवार को महाराष्ट्र में 1,035 कम नए कोविड केस सामने आए। बुधवार को यह संख्या 7,142 थी, जो गुरुवार को कम होकर 6,248 हो गई। मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। यहां गुरुवार को 429 नए केस सामने आए हैं। लगातार चौथे दिन शहर में 500 से कम केस आए हैं। BMC कमिश्नर इकबाल चहल ने कहा- मुंबई में 21 दिसंबर को पॉजिटिविटी रेट 1% था और आज 56 दिन बाद यह फिर 1% पर पहुंच गया है।

तीसरी लहर में मुंबई में हुई 312 मरीजों की मौत
उन्होंने कहा कि शहर में तीसरी लहर यानी 56 दिनों में 2.85 लाख कोविड केस सामने आए और 312 मरीजों की मौत हुई है। तीसरी लहर के दौरान मुंबई में प्रतिदिन औसतन 5.5 मौतें हुई थीं। चहल ने कहा कि यह राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी मेट्रोपोलिटन शहर की तुलना में मुंबई में सबसे कम मौतें हुईं हैं। राज्य में एक्टिव केस गुरुवार को घटकर 70,000 हो गए, जबकि शहर में 4,000 से कम मरीज हैं।

इस महीने के लास्ट तक मुंबई होगी अनलॉक
इससे पहले मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को संकेत दिया था कि इस महीने के अंत तक शहर को पूरी तरह से अनलॉक कर दिया जाएगा और सभी गतिविधियों को फिर से शुरू करने की आवश्यकता को लेकर बात की।

1 फरवरी से प्रतिबंधों में छूट दी गई थी
1 फरवरी को महाराष्‍ट्र सरकार ने कोविड प्रतिबंधों में कुछ हद तक छूट देने का ऐलान किया था। हालांकि, ये रियायतें लोगों के टीकाकरण की शर्तों पर दी गईं हैं। महाराष्ट्र सरकार ने उन जिलों के लिए COVID प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की है, जहां 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्‍सीन की 90% सिंगल डोज और 70% डबल डोज दी जा चुकी हो।

वहीं पार्क और पर्यटन स्थल फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है। राज्य में अब स्पा, सैलून, स्विमिंग पूल और वाटर पार्क 50% के साथ संचालित किए जा सकते हैं। शादियों में भी 200 मेहमान आ सकते हैं। अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की कोई सीमा नहीं।

समुद्र तट, पार्क स्थानीय अधिकारियों द्वारा निर्धारित समय के अनुसार खुले रहेंगे। रेस्तरां, थिएटर, नाट्यगृह 50% क्षमता के साथ डीडीएमए द्वारा तय किए जाने वाले समय के अनुसार चालू रह सकते हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...