चुनाव आयोग का जवाब: राहुल गांधी के आरोप पर कहा- ‘रोज मिल रहीं धमकियां, पर निष्पक्ष तरीके से काम करते रहेंगे’

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लगाए थे और कहा था कि इसमें शामिल अधिकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस पर चुनाव आयोग ने अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही है।

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए निष्पक्ष तरीके से काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा था कि इसमें शामिल अधिकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा। रिटायर होने पर भी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में चुनाव आयोग ने अपने कर्मचारियों को बेबुनियाद आरोपों पर ध्यान न देने के लिए कहा है।

इलेक्शन कमीशन ने कहा कि चुनाव आयोग रोज रोज लगाए जा रहे, ऐसे बेबुनियाद आरोपों को नजरअंदाज करता है और रोज रोज दी जा रही धमकियों के बावजूद निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्य कर रहे सभी चुनावी कर्मियों को ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयानों पर ध्यान न देने के लिये कहता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में पंचायत चुनाव 13 अक्टूबर से, किस चरण की कब वोटिंग? जानें मतगणना कब होगी

राजस्थान में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 23 सिंतबर से...

जो संस्थान जीवन में आगे बढ़ाएं , उसके लिए रहे सदैव शुक्रगुजार – कुलगुरु जैतावत

एमबीए- एग्रीबिजनेस 2026 बैच के विद्यार्थियों का विदाई समारोह...

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 July 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14 जागरूक जनता Facebook...