रसोई गैस सिलेंडर 10 रुपए सस्ता; जयपुर में कीमत 813 रुपए, कॉमर्शियल सिलेंडर 30.50 रु. महंगा

1 जनवरी से 31 मार्च तक रसोई गैस की दर में 125 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

जयपुर। तेल कंपनियों ने तीन माह में रसोई गैस सिलेंडर की दर में 4 बार बढ़ोतरी के बाद गुरुवार को मामूली राहत दी है। बुधवार देर रात घोषित नई दरों के अनुसार अब रसोई गैस सिलेंडर 10 रुपए सस्ता कर दिया गया है। इसके साथ ही जयपुर में इस 14.2 किलो गैस सिलेंडर की कीमत अब 813 रुपए हो गई है। LPG की दरों में इससे पहले तीन बार वृद्धि की गई थी। मौजूदा समय में सिलेंडर से सब्सिडी पूरी तरह खत्म कर दी गई है। 1 जनवरी से 31 मार्च तक रसोई गैस की दर में 125 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

राजस्थान LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स फैडरेशन के महासचिव कार्तिकेय गौड़ के अनुसार अब रसोई गैस में कमी के बीच कॉमर्शियल सिलेंडर में 30.50 रुपए बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के साथ जयपुर में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1625 रुपए के स्थान पर 1655.50 रुपए में मिलेगा ।

इस तरह बढ़े भाव

इस वर्ष जनवरी में रसोई गैस सिलेंडर 698 रुपए का था, जो 31 मार्च तक 823 रुपए का हो गया था। यानी केवल तीन माह में कीमत 125 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दी थी। जनवरी के बाद फरवरी में कीमत 25 रुपए बढ़ाकर 723 रुपए किया। फिर 14 फरवरी को ही 50 रुपए महंगा कर 773 रुपए कर दिया गया। 25 फरवरी को फिर यानी एक माह के भीतर ही 25 रुपए और बढ़ा दिए गए। इसके बाद 1 मार्च काे यह दर 25 रुपए और बढ़कर 823 रुपए हो गई थी। इसके बाद चुनाव घोषित हो गए। अब दस रुपए की राहत दी गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...