सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक त्रिपाठी को सेवानिवृत्ती पर भावभीनी विदाई

जयपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक प्रेम प्रकाश त्रिपाठी को उनकी अधिवार्षिक आयु पूर्ण करने पर बुधवार को डीपीआर परिसर में भावभीनी विदाई दी गई।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त महेन्द्र सोनी ने त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया एवं उन्हें साफा व माला पहना कर सम्मानित किया। सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त ने श्री प्रेम प्रकाश त्रिपाठी की 37 वर्षों तक की गई राजकीय सेवा की सराहना करते हुए उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर विभाग के अतिरिक्त निदेशक राजपाल सिंह यादव एवं अलका सक्सेना, वित्तीय सलाहकार सुभाष दानोदिया, सयुंक्त निदेशक अरूण जोशी, उप निदेशक महेश शर्मा, मुख्य फोटो अधिकारी अशोक गुरावा, जनसम्पर्क सेवा समन्वय समिति के अध्यक्ष गोपाल स्वरूप पाठक एवं महासचिव एल एन शर्मा सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...