लोकसभा चुनाव 2024:खड़गे बोले- कांग्रेस बहती नदी की तरह, कुछ लोगों के जाने से फर्क नहीं पड़ता

गुवाहाटी . कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को असम के गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहती नदी की तरह है। कुछ लोगों के चले जाने से इस पर कोई असर नहीं पड़ता।

खड़गे ने कहा- भाजपा कहती है कि भ्रष्टाचारियों को जेल में डालना चाहिए। लेकिन जब भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने वाले नेता उनकी पार्टी में शामिल होते हैं, तो उन्हें गोद में बैठाया जाता है। उन्हें राज्यसभा या विधानसभा में भेजा जाता है।

अमेठी की जगह केरल के वायनाड से राहुल के चुनाव लड़ने की आलोचना पर खड़गे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाने वालों को बताना चाहिए कि अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने कितनी बार अपनी सीटें बदली हैं। खड़गे ने कहा कि अमेठी और रायबरेली सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के लिए थोड़े दिन इंतजार करना होगा।

इधर, खालिस्तानी समर्थक अलगाववादी और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। यह बात उनकी मां बलविंदर कौर ने कही। सिंह की मां ने यह भी दावा किया कि उन पर चुनाव लड़ने के लिए दबाव डाला जा रहा है। खालिस्तानी समर्थक नेता फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।

हालांकि एक दिन पहले अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों को खारिज कर दिया था। अमृतपाल सिंह को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था। अमृतपाल और उसके 9 साथियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...