बीकानेर में कोरोना कंट्रोल के लिए आ रहा शेर,पूर्व सीएमएचओ डॉ. बी एल मीणा बुधवार शाम करेंगे जॉइन

बीकानेर में कोरोना कंट्रोल के लिए आ रहा शेर,पूर्व सीएमएचओ डॉ. बी एल मीणा बुधवार शाम करेंगे जॉइन

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर में कोरोना की भयावता को देखते हुए किसी तरह से इस संक्रमण को रोका जाये इसके लिए प्रशाासन अपने स्तर पर उन अधिकारियों की राय ले रहा है जो पहले बीकानेर में अपनी सेवाएं दे चुके है। इसी तर्ज पर बीकानेर जिला कलक्टर नमिता मेहता के विशेष आग्रह पर बीकानेर के पूर्व सीएमएचओ बी.एल.मीणा को विशेष सेवा के लिए बीकानेर लगाया गया है । डॉ. मीणा बुधवार शाम को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
गौरतलब है कि पहले जब कोरोना ने पूरे राजस्थान में कोहराम मचाया उस समय बीकानेर के सीएमएचओ बी.एल.मीणा ने अपनी सूझबुझ व बीकानेरवासियों के तालमेल से काफी हद तक कट्रोल में रखा उन्होंने उस समय रात दिन काम किया और एक समय वह आ गया जब बीकानेर में कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी। इसी काम को देखते हुए कलक्टर ने उनके अनुभव का लाभ लेने के लिए सरकार से आग्रह किया और सरकार ने तुरंत बी.एल.मीणा को बीकानेर लगाया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...