पिंकसिटी में 9 अगस्त को होगी ‘जयपुर हेरिटेज रन 2026’

  • रामलीला मैदान से जल महल तक ऐतिहासिक धरोहरों के बीच दौड़ेंगे धावक
  • स्वास्थ्य और विरासत का अनूठा संगम, इंडियंस इन फ्रांस ग्लोबल और राशमॉन फ्रांस के सौजन्य से पहली बार हो रहा है आयोजन

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर की ऐतिहासिक और जीवंत सड़कों पर स्वास्थ्य जागरूकता और अपनी समृद्ध विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से रविवार, 9 अगस्त को ‘जयपुर हेरिटेज रन 2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस अनोखी रन का आयोजन ‘इंडियंस इन फ्रांस ग्लोबल’ तथा ‘राशमॉन फ्रांस’ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व अगस्त क्रांति दिवस पर आयोजित हो रही इस ऐतिहासिक रन के पार्टनर जय दुर्गा सीनियर सैकंडरी स्कूल, इंद्र जेम्स एलएलपी, वोयेज इन इंडिया, राजस्थान जेम्स, इमेक्युलेट ज्वैलर्स और रत्नावली आर्ट्स हैं।

आयोजन समिति के प्रमुख शिवशंकर शर्मा ने बताया कि यह जयपुर की पहली ऐतिहासिक हेरिटेज रन है, जो ‘स्वास्थ्य के लिए दौड़ें, जयपुर के गौरव को महसूस करें’ के संदेश के साथ आयोजित की जा रही है। यह रन 9 अगस्त को प्रात: 6 बजे न्यूगेट स्थित रामलीला मैदान से शुरू होगी। धावक चारदीवारी के ऐतिहासिक स्मारकों और गुलाबी नगरी के विरासत से सजे रास्तों से होते हुए जल महल के मनोरम तट पर रन का समापन करेंगे।

आयोजक कपिल खंडेलवाल ने बताया कि इस रन में भाग लेने के लिए सीमित स्थान उपलब्ध हैं। प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट www.heritagerunjaipur.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। सीमित स्थान होने की वजह से पहले पंजीकरण करवाने वाले धावकों को ही रन में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।

रिएक्ट करें
♥️  👍 👎 😊 🌸      

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता Facebook Page को फॉलो करें
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/

जागरूक जनता Instagram Page को फॉलो करें
https://www.instagram.com/jagruk_janta/

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रदेश में 2101 करोड़ की लागत से होगा 3232 सड़कों का निर्माण

हर गांव, कस्बे और शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क से...

RUIDP के पांचवें चरण में जयपुर शहर में होगा 2233 करोड़ का निवेश

भूमिगत जल के दोहन में कमी पांचवें चरण में...

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र: CM भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों को सौंपे दायित्व

जयपुर : राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी...

लग्जरी-स्लीपर बसों की औचक जांच, 4 के चालान और 2 बसें सीज

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...