वॉट्सऐप से जुड़ी बड़ी खबर जानना आपके लिए बेहद जरूरी, ये काम नहीं करने पर 1 नवंबर से हो जाएगा बंद आपका वॉट्सऐप

WhatsApp ठीक अगले दो दिन बाद कुछ स्‍मार्टफोन पर ऑटोमैटिक लॉगआउट हो जाएगा। ऐसे में यूजर्स को 1 नवंबर 2021 से पहले अपना स्‍मार्टफोन बदलना पड़ सकता है। पुराने स्‍मार्टफोन से वॉट्सऐप जल्द ही गायब हो जाएगा। दरअसल, वॉट्सऐप में किए जा रहे अपडेट के बाद पुराने एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइसेज पर 1 नवंबर 2021 से ये ऐप नहीं चलेगा।

प्राइवेसी सिक्‍योरिटी के लिए होगा अपडेट वॉट्सऐप के अपडेटेड सिक्योरिटी फीचर्स पुराने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे लोगों को ऑटोमैटिक लॉगआउट कर देंगे। फेसबुक के अनुसार प्राइवेसी सिक्‍योरिटी के लिए ऐसा किया जा रहा है। एंड्रॉयड 4.1, आईओएस 10 और इससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन पर ही वॉट्सऐप चलेगा। इसके अलावा जियो फोन और जियो फोन-2 समेत KaiOS 2.5.0 या इससे अपडेटेड ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर वॉट्सऐप चलेगा। ऐप को सपोर्ट नहीं करने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम में KaiOS 2.5.0 3 आइसक्रीम सैंडविच, iOS 9 और KaiOS 2.5.0 शामिल हैं।

यूजर्स अपने स्‍मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्‍टम की जानकारी सेटिंग मेन्यू में जाकर पता कर सकते हैं। अगर आपका स्‍मार्टफोन पुराने ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चल रहा है तो वॉट्सऐप चलाने के लिए आपको हैंडसेट बदलना पड़ेगा।

बता दें कि सिक्योरिटी के मामले में वॉट्सऐप को कई देशों में चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बाद वॉट्सऐप ने सिक्योरिटी फीचर्स को मजबूत करने के उपाय किए हैं. मोदी सरकार की ओर से भी वॉट्सऐप को चेतावनी दी गई थी। यही नहीं चीन जैसे कुछ देशों में वॉट्सऐप के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...