बेटे की रिहाई के लिए मन्नत से रवाना हुए शाहरुख खान,जेल की जमानत पेटी भोर में खुली, कागजी कार्रवाई हुई पूरी,आज जेल से रिहा होगा आर्यन खान

बेटे आर्यन की रिहाई के लिए मन्नत से रवाना हुए शाहरुख खान,आज जेल से रिहा होगा आर्यन खान

मुम्बई । मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में  25 दिनों से जेल में बंद आर्यन खान को आज शनिवार सुबह जेल से रिहा कर दिया जाएगा। आर्यन खान को रिहा करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने आर्थर रोड जेल के बाहर लगी जमानत पेटी सुबह तड़के 5:30 बजे ही खोलकर जमानती आदेश ले लिए हैं। आर्यन की जमानत के लिए कल रात में ही जमानती कागज की भौतिक प्रति पेटी के अंदर रखी गई थी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उसे आज सुबह रिहा कर दिया जाएगा।  

मन्नत से निकले शाहरुख खान 
जानकारी के मुताबिक, आर्यन खान को जेल से रिहा कराने के लिए खुद शाहरुख खान ऑर्थर रोड जेल पहुंच रहे हैं। वह सुबह-सुबह अपने बंगले मन्नत से जेल के लिए निकल चुके हैं। इससे पहले जमानत मिलने के बावजूद वह शुक्रवार को भी घर नहीं जा सका। दरअसल, कोर्ट का आदेश मिलने में देरी से रिहाई की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाईं। अब आज यानि शनिवार को आर्यन की रिहाई होगी। आर्यन के वकीलों को हाईकोर्ट का आदेश तो मिल गया था, लेकिन रिहाई प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे जेल तक समय पर नहीं पहुंचाया जा सका था। इसलिए उसे शुक्रवार की रात भी जेल में गुजारनी पड़ी। 

हाईकोर्ट ने आर्यन को एक लाख का निजी बांड भरने और पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया है। जस्टिस एनडब्ल्यू सांब्रे ने फैसले के पांच पन्नों के प्रभावी अंश की प्रति पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद आर्यन के वकील आदेश की प्रति विशेष अदालत (एनडीपीएस कोर्ट) ले गए। सत्यापन के बाद विशेष अदालत (सेशंस कोर्ट) से रिहाई का कागज साढ़े पांच बजे तक जारी नहीं किया जा सका। अभिनेत्री जूही चावला आर्यन की जमानतदार बनीं। उन्होंने अदालत में एक लाख रुपये का बांड भरा।

इन शर्तों पर मिली जमानत
बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा आर्यन खान को कुछ शर्तों पर जमानत दी गई है। इस केस में फंसा आर्यन खान अब मुंबई छोड़कर कहीं जा नहीं सकता है। इसके साथ ही उसे अपना पार्सपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है। उसे हर शुक्रवार सुबह एनसीबी के सामने पेश होना होगा। साथ ही, आर्यन खान कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दे सकता है। 

सितारों ने शाहरुख को किया फोन
आर्यन खान ने 25 दिन जेल में गुजारे और शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इस खबर के सामने आते ही शाहरुख खान की आंखों में आंसू आ गए। आर्थर रोड जेल के एक स्टाफ ने शाम 6 बजे आर्यन खान को खबर दी कि आपको जमानत मिल गई है। रिहाई की खबर पाकर आर्यन बहुत खुश हुआ, उसके चेहरे पर चमक थी। वहीं बॉलीवुड भी इस वक्त खुशी मना रहा है। खबरों की मानें तो सलमान खान, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी जैसे कई सेलेब्स ने शाहरुख को तुरंत फोन कर बधाई दी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...