9 बजने वाले है.. कर लें ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की तैयारी, रविवार को होगा मेगा वेक्सीनेशन, शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगेगी 18 से 44 वालो को डोज

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले में कोरोना को पछाड़ने के लिए वेक्सीनेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है । शुक्रवार देर रात्रि जयपुर से 20 हजार डोज बीकानेर पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को भी मेगा वेक्सीनेशन का प्लान बनाया है । आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता के अनुसार शनिवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 40 जगहों पर वेक्सीनेशन की डोज लगाई गई । वंही रविवार को यह क्रम जारी रहेगा जिसके लिए आज शनिवार रात करीब 9 बजे ऑनलाइन स्लॉट ओपन होगा जिसमे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सीएचसी पर 18 से 44 आयु वर्ग वालो का वैक्सिनेशन होगा। वंही इसके बीच वेक्सीनेशन को लेकर महत्वपूर्ण खबर सामने आई है कि अब वेक्सीन लगवाने की तारीख से दूसरी डोज अगले 12 सप्ताह के बाद लगेगी । लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की है । बता दे, रविवार को सिर्फ प्रथम डोज वालो को ही वरीयता दी जाएगी ऐसे में दूसरी डोज वालो को फिलहाल इंतजार करना होगा । आरसीएचओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि शनिवार को जिन जगहों पर वेक्सीनेशन हुआ था, रविवार को भी लगभग यही जगहों पर वेक्सीन की डोज लगाई जाएगी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...