बीकेईएसएल की जनसुनवाई में आधा दर्जन शिकायतों का हाथों हाथ हुआ निराकरण,शेष की कार्रवाई जारी..

बीकेईएसएल की जनसुनवाई में हुआ शिकायतों का निराकरण

बीकानेर। शहर के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बंधी समस्याओं के निस्तारण करने के लिए बीकेईएसएल की ओर से शुक्रवार को जन सुनवाई हुई। जिसमें आई 17 शिकायतों में से 6 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया जबकि शेष मामलों के लिए उपभोक्ताओं को समय बता दिया गया। एक उपभोक्ता की सर्विस केबिल को सुनवाई के दौरान ही बदल दिया गया ।
बीकानेर में पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल के कार्यालय में शुक्रवार सुबह 10 बजे से जन सुनवाई शुरू हुई।
बीकेईएसएल के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि जन सुनवाई में वोल्टेज, नए कनेक्शन, पोल और
तार शिफ्टिंग, बिल सम्बन्धी मामले आए। 8 तकनीकी व 5 कमर्शियल संबंधी शिकायते कार्रवाई के लिए डिवीजन को भेज दी गई है।
जन सुनवाई में कमर्शियल हैड अंचित्य गोस्वामी, विजिलेंस हैड प्रमोद वर्मा, जे के सोनी, संजय झा और अन्य अधिकारी व अभियन्ता मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

किसानों को उनकी भाषा में AI से मिलेगी कृषि से जुड़ी त्वरित एवं सटीक जानकारी

केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने...

Jagruk Janta समाचार पत्र की खबर का बड़ा असर, Sirhohi आबकारी विभाग हरकत में

खबर प्रसारित होते ही प्रशासन सक्रिय सिरोही। जिले में शराब...

हंगामा: BJP विधायक Gopal शर्मा ने माफी मांगी, विधानसभा में आई थी डोटासरा से हाथापाई की नौबत

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार (17 फरवरी) को खूब हंगामा...