हिंदू भाइयों ने नमाजियों पर ड्रोन से बरसाए फूल, जयपुर में साम्प्रदायिक सद्भाव की अनूठी मिसाल

Eid Celebrations In Jaipur: जयपुर में ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है। दिल्ली रोड पर ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान हिंदू भाइयों ने ड्रोन से नमाजियों पर फूल बरसाए। ईद के इस मौके पर जयपुर से साम्प्रदायिक सद्भावना ये अनूठी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही हैं।

जयपुर: राजस्थान में जयपुर सहित पूरे देश में आज ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम मनाया जा रहा है। जामा मस्जिद कमेटी की ओर से निर्धारित समय पर सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। जयपुर में ईद की नमाज का मुख्य समारोह दिल्ली रोड़ पर ईदगाह पर हुआ। यहां हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। इसकी तैयारियां सुबह 5 बजे ही शुरू हो गई थी। लोगों के आने का सिलसिला सुबह 5 बजे से ही शुरू हो गया था। सुबह 8 बजे से पहले तक हजारों लोग दिल्ली रोड पर पहुंच गए। बड़ी तादाद में बच्चे भी नमाज में शामिल हुए।

हिंदु भाइयों ने ड्रोन से बरसाए फूल

ईद के मौके पर जयपुर में साम्प्रदायिक सद्भावना की अनूठी मिसाल देखने को मिली। सुबह के समय जब हजारों मुस्लिम ईदगाह के सामने ईद की नमाज पढ रहे थे। तब ड्रोन के जरिए नमाजियों पर पुष्प बरसाए गए। नमाजियों का कहना है कि हिंदू भाइयों ने उन पर ड्रोन से फूल बरसा कर साम्प्रदायिक सद्भावना का अनूठा तोहफा दिया है। दिल्ली रोड पर ईदगाह के पास करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र में नमाजियों के लिए नमाज पढ़ने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान तमाम माकूल इंतजाम किए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा करने के दौरान मुल्क की तरक्की, खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी।

मुबारकबाद का सिलसिला जारी
हजारों की संख्या में लोगों ने ईद की नमाज पढते ही एक दूजे को ईद की मुबारकबाद देना शुरू किया। सुबह साढ़े 8 बजे से शुरू हुआ यह सिलसिला दिनभर जारी रहेगा। अकीदतमंदों का कहना है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाने का पर्व है। लाखों हाथ एक साथ अमन चैन की दुआ मांगते हैं तो खुदा उनके दिल की बात जरूर सुनते हैं। देश और दुनिया की खुशहाली के साथ देश के विकास और तरक्की की कामना की जाती है। यह एक ऐसा त्योहार है जब एक स्वच्छ मन से सबके लिए आदर भाव का निवास होता है।

आधी रात के बाद तक चला खरीदारी का दौर
ईद के पर्व का ऐलान होने से पहले ही लोग तैयारियों में जुट जाते हैं। जैसे ही चांद के दीदार के बाद ईद का ऐलान होता है तो तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता है। इस मुबारक मौके पर मुस्लिम भाई जमकर खरीदारी भी करते हैं। जयपुर के परकोटा क्षेत्र में बुधवार रात को विशेष रूप से बाजार सजे। आधी रात के बाद तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...