उच्च शिक्षा मंत्री बीकानेर के चार दिवसीय दौरे पर,आज मंगलवार रात बीकानेर पहुंचेंगे

उच्च शिक्षा मंत्री बीकानेर के चार दिवसीय दौरे पर,आज मंगलवार रात बीकानेर पहुंचेंगे

बीकानेर@जागरूक जनता। राजस्व, उपनिवेशन व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी आज मंगलवार रात 11 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री भाटी बुधवार को सुबह 10.30 बजे ग्राम पंचायत सियाणा में, दोपहर 2.30 बजे ग्राम पंचायत छीला में प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर में शिरकत करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री रात 9 बजे आर.डी. 931 बज्जू पहुंचेंगे और आईजीएनपी रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री गुरूवार को मठिड़िया में सुबह 10.30 बजे भगवान जम्भेश्वर जी मंदिर में कलश स्थापना कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोेपहर 1 बजे राववाला में व शाम 4.30 बजे नेणिया में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में शिरकत करेंगे। रात 7 बजे हदां पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

भाटी शुक्रवार को सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत खाखूसर में प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर में भाग लेंगे और यहां से वे लक्ष्मणनगर तहसील ओसियां (जोधपुर) के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात 11 बजे बीकानेर पहंुचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री शनिवार को सुबह 11 बजे बरसिंहसर में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्वर्गीय रामचंद्र गोदारा की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा नव-निर्मित प्याऊ व मुख्य द्वार के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे सायं 4 बजे रविन्द्र रंगमंच बीकानेर में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा आयोजित ’बापू की याद मंे’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...