मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा पवनपुरी स्थित मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह, सेवा आश्रम में आवासित बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
सोसायटी के अध्यक्ष अक्षय खत्री ने बताया कि शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ असवाल, फिजीशियन डॉ. विनोद असवाल तथा ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अविरल असवाल ने सेवाएं दी। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विजय खत्री, चेयरमैन राजेंद्र जोशी, शशांक, फातमा खान तथा अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस दौरान 100 हाइजीन किट वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविर प्रतिमाह आयोजित किए जाएंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

किसानों को उनकी भाषा में AI से मिलेगी कृषि से जुड़ी त्वरित एवं सटीक जानकारी

केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने...

Jagruk Janta समाचार पत्र की खबर का बड़ा असर, Sirhohi आबकारी विभाग हरकत में

खबर प्रसारित होते ही प्रशासन सक्रिय सिरोही। जिले में शराब...

हंगामा: BJP विधायक Gopal शर्मा ने माफी मांगी, विधानसभा में आई थी डोटासरा से हाथापाई की नौबत

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार (17 फरवरी) को खूब हंगामा...