गुजरात. महाराष्ट्र, तमिलनाडु , बंगाल , पंजाब, उड़ीसा, जम्मू , दिल्ली जीते

नारायण सेवा संस्थान और डीसीसीआई  द्वारा आयोजित चौथी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप 2024

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान और डीसीसीआई के तत्वावधान में चल रही चौथी नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी T-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न ग्राउंडों पर कुल 8 मैच खेले गए।  हर टीम के दिव्यांग खिलाडियों ने मैदान जीतने के साथ दर्शकों का दिल भी जीता।  
प्रतियोगिता के संयोजक रविश कावड़िया ने बताया कि प्रथम पारी में उत्तर प्रदेश बनाम गुजरात, हिमाचल बनाम महाराष्ट्र, बिहार विरुद्ध तमिलनाडु और विदर्भ वर्सेस बंगाल के मध्य मैच खेले गए।  
जिसमें क्रमशः गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु व प,बंगाल ने शानदार खेल का परिचय देते हुए जीत दर्ज की। प्रथम पारी के मैन ऑफ द मैच गुजरात के असित जयसवा, महाराष्ट्र के वृषांत गुंजाल, तमिलनाडु के जयकांथन और बंगाल के जयेश परमार रहे।

दोपहर में दूसरी पारी के दौरान खेले गए मुकाबलों में आंध्रप्रदेश वर्सेस पंजाब, चंडीगढ़ बनाम उड़ीसा,जम्मू-कश्मीर वर्सेस बड़ौदा और दिल्ली विरुद्ध केरल के मध्य मैच हुए। जिसमें पंजाब, उड़ीसा, जम्मू और दिल्ली विजय हुई। दूसरी पारी में मैन ऑफ द मैच क्रमशः पंजाब के अवतार भुल्लर, जम्मू के निखिल मन्हास, दिल्ली के मोहम्मद सादिक और उड़ीसा से जगजीत मोहंती रहे।
डीसीसीआई के रविकांत चौहान ने कहा प्रत्येक मैन ऑफ़ द मैच को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जा रहा है, साथ ही उन्होंने नारायण सेवा संस्थान और अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा दिव्यांगों के लिए जो व्यवस्थाएं है वे बेमिशाल है।  

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा Aroda ने विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों से वीसी के जरिए किया संवाद

विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया...