गुजरात: वडोदरा IOCL की रिफाइनरी में विस्फोट, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

गुजरात: वडोदरा IOCL की रिफाइनरी में विस्फोट, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

वडोदरा के कोयली इलाके में IOCL की रिफाइनरी में भीषण विस्फोट के बाद अफरा तफरी मच गई। भीषण विस्फोट का धुंआ कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची हुईं हैं।

गुजरात के वडोदरा जिले के कोयली इलाके में सोमवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की रिफाइनरी में भीषण विस्फोट हुआ है। IOCL रिफाइनरी के स्टोरेज टैंक में ये विस्फोट हुआ है। विस्फोट के बाद रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार देखा गया।

आसपास की कंपनियों में दहशत का माहौल
आग लगने के बाद आसपास की कंपनियों में दहशत का माहौल है। आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने के लिए करीब 10 दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कंपनी के स्थानीय अधिकारी मौके पर
वडोदरा के जिला कलेक्टर बिजल शाह ने बताया कि विस्फोट दोपहर करीब 3.50 बजे हुआ है। वडोदरा के कोयली इलाके में स्थित IOCL रिफाइनरी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन भारत सरकार का उपक्रम है। आग लगने के घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं।

करीब 20 साल पहले भी हुआ था ऐसा धमाका
यह घटना करीब 20 साल पहले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की गुजरात रिफाइनरी में हुए एक बड़े विस्फोट के बाद हुई है। साल 2005 की घटना में 13 लोग घायल हो गए थे। यह विस्फोट फ्लूइड कैटेलिटिक क्रैकर (FCC) प्लांट में करीब 10:30 बजे हुआ था। इसके बाद आग लग गई थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...