आउटडोर पर लगी भीड़, पर्ची काउंटर पर बैठी महिला मेहंदी लगाने में व्यस्त

चित्तौड़गढ़। ज़िले के सबसे बड़े अस्पताल श्री सांवलियाजी की राजकीय चिकित्सालय के कर्मचारियो में लापरवाही तो आए दिन सामने आती रहती है लेकिन सोमवार को अस्पताल के आउटडोर के समय में निःशुल्क जांच योजना के पर्ची काउंटर पर महिला कर्मचारी ड्यूटी के समय अपनी सहयोगी कर्मचारी के हाथों पर मेहंदी लगा रही थी, जहां काउंटर पर पर्ची लेने के लिए खड़े मरीज़ इंतजार कर रहे थे। खास बात यह है कि सोमवार का दिन होने से पर्ची काउंटर पर रोगियों की खासी भीड़ लग रही थी उसके बावजूद दोनों महिला कर्मचारी मेंहदी में इतना व्यस्त रहे कि वे भूल गये वे कहा बैठे है। अगर सरकारी विभागों में कर्मचारी ऐसे ही लापरवाह रहे तो मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही चिकित्सा संबंधी योजनाओं को धरातल पर मरीज किस प्रकार लाभ ले पाएंगे इस पर एक सवालिया निशान है।
रिपोर्ट-इलियास मो शेख

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414