आयुर्वेद कुंभ संयोजनम् 2024 : देशभर के 3000 आयुर्वेद के विद्वज्जन,शोधार्थी ,चिकित्सक लेंगे भाग

विश्व आयुर्वेद परिषद ,राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान एवं आयुर्वेद वि वि जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में हो रहा है आयोजन।

जोधपुर. विश्व आयुर्वेद परिषद,राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर एवं आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संयोजनम 2024 का आयोजन दिनांक 15 नवंबर से 17 नवंबर तक होने जा रहा है।राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान(मानद विश्वविद्यालय) जयपुर के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा के कर कमलों से सोमवार को संयोजनम्-2024 के लिए अभिजित मुहूर्त में भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के संयुक्त निदेशक जे पी शर्मा, प्रोफेसर हरिमोहन मीना, प्रोफेसर पी हेमंता, आयोजन सचिव प्रोफेसर सी आर यादव, संयुक्त सचिव डॉ विपिन तंवर, विश्व आयुर्वेद परिषद के कार्यकर्ता एवं संस्थान के शिक्षकगण सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रदेशाध्यक्ष डॉ किशोरीलाल शर्मा ने बताया कि 15से 17 नवंबर तक होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम मे देशभर के लगभग तीन हजार आयुर्वेद विद्वज्जन,शोधार्थी, चिकित्सक शामिल हो रहे हैं। संयोजनम्-2024 का आयोजन विश्व आयुर्वेद परिषद, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर और राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उद्योग Bhawan में प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ने, निवेश और पर्यटन पर गहन चर्चा

जयपुर। आज उद्योग भवन, जयपुर में राजस्थान में निवेश,...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर Cyber ठगी से रहें सतर्क, राजस्थान Police ने जारी की एडवाइजरी

° सीबीआई के अभय पोर्टल से करें संदिग्ध नोटिस...

जिला स्तर पर नगरीय निकाय के वार्डाे के लिए निकाली आरक्षण लॉटरी

पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण प्रक्रिया के साथ निकली गई लॉटरी बालोतरा।...