गोशाला के खिलाफ प्रशासन के दर्ज मामले को लेकर गोशाला संचालक भडक़े, कलेक्टर को दिया ज्ञापन

गोशाला के खिलाफ प्रशासन के दर्ज मामले को लेकर गोशाला संचालक भडक़े, कलेक्टर को दिया ज्ञापन

बीकानेर@जागरूक जनता। पिछले दिनों गौशालाओं के औचक निरीक्षण व निरीक्षण के बाद अनियमितताओं को लेकर उन पर वाद दायर को लेकर गोशाला संचालकों में खासा रोष व्याप्त है। इसको लेकर सोमवार को बीकानेर गोशाला संघ के बैनर तले जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन देने से पहले बीकानेर गोशाला संघ की प्रबन्ध कार्यकारिणी की बैठक गडिय़ाला गोशाला संचालक सुखदेव महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराना ने कहा कि जिस प्रकार से सरकार व जिला प्रशासन गोशालाओं के खिलाफ नकारात्मक सोच रखकर कार्रवाई कर रही है। व सरासर गलत है। प्रशासन ने एक गोशाला के खिलाफ अवांछित दोष लगाकर उस पर वाद दायर किया। इसको लेकर कलक्टर को चेतावनी ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण के तहत गौशालाओं को अनुदान से वंचित करने की चेतावनी दी जा रही है। उस पर भी संज्ञान लेकर गोशालाओ को अनुदान से वंचित नहीं करने की मांग रखी। प्रशासन के इस गौ विरोधी क्रियाकलाप के कारण से गौशाला संचालकों में बहुत ज्यादा रोष है। दामोदर गोदारा ने बताया कि यदि इसी प्रकार प्रशासन गोशालाओं के साथ अछूत सा व्यवहार करेगा तो गौशालाओं को मजबूरन आंदोलन का रास्ता पकडऩा पड़ेगा। सरवन सिंह राठौड़ ने कहा कि बे वजह गोशाला संचालकों का प्रताडि़त किया जा रहा है और गांव की पार्टी बाजी के कारण गोशाला संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। इस मामले को वापस लें अन्यथा आन्दोलन किया जाएगा। सुखदेव महाराज ने कहा कि सरकार यह हठपूर्वक कार्य गोशालाओं व प्रशासन के बीच सौहार्द को समाप्त कर रहा है। जिसको लेकर गो भक्तों में आक्रोश पनप रहा है। गोशाला के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लें। अन्यथा आन्दोलन किया जाएगा। बैठक में बीकानेर गोशाला संघ की प्रबंध कारिणी के सदस्य, लक्ष्मी नारायण, राजूराम रानेर, जुगल पारीक नोखा, हनुमान झाड़ेली, किशन जसरासर, संगठन के सचिव बलदेव दास भदानी, चतरदान चारण, मोहन दास स्वामी देशनोक आदि शामिल रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...