सोमवार से 191 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज तो कृषि विभाग व समाज कल्याण विभाग के फ्रंट लाइनर को मिलेगी पहली डोज

सोमवार से 191 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज तो कृषि विभाग व समाज कल्याण विभाग के फ्रंट लाइनर को मिलेगी पहली डोज

बीकानेर@जागरूक जनता। कोविड-19 टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की दूसरी डोज का शुभारंभ सोमवार को हो जाएगा। जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने 16 जनवरी को शुभारंभ के दिन वैक्सीन लगवाई थी उन्हें 15 फरवरी को दूसरी डोज मिलेगी। इसके लिए पीबीएम अस्पताल के जिरियाट्रिक सेंटर और एसडीएम जिला अस्पताल में बूथ बनाए गए हैं। सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को शुरुआत में केवल कोवीशील्ड वैक्सीन ही दी गई थी इसलिए उन्हें दूसरी डोज के रुप में भी कोविशील्ड की ही डोज दी जाएगी।16 जनवरी को शुभारंभ के दिन बीकानेर जिले में 191 स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी जिनमें पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही व डिप्टी सीएमएचओ डॉ योगेंद्र तनेजा सहित कई जाने-माने नाम शामिल रहे थे। जिला कलेक्टर नमित मेहता द्वारा बूथ प्रभारियों को शत प्रतिशत लाभार्थियों को प्रति रक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इसी के साथ कृषि विभाग तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के वैक्सीनेशन की भी शुरुआत सोमवार को होगी। कृषि विभाग के 202 कार्मिकों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज देने के लिए संगलपुरा बस स्टैंड के पास स्थित कृषि भवन में जबकि समाज कल्याण विभाग के 67 फ्रंटलाइनर के लिए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर 7 रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में बूथ बनाया गया है। यहां प्रातः 9:00 से सायं 5:00 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा।  वैक्सीनेशन को लेकर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और दूसरी डोज के लिए लक्षित लाभार्थियों को एसएमएस द्वारा सूचना भिजवाई गई है।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...