शहर भाजपा ने मंडल पदाधिकारीयों की वृंदावन होटल में ली बैठक,कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अभियान 20 फरवरी से

शहर भाजपा ने मंडल पदाधिकारीयों की वृंदावन होटल में ली बैठक,कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अभियान 20 फरवरी से

बीकानेर@जागरूक जनता। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला के सभी 8 मंडलों के 700 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओ का प्रशिक्षण फरवरी और मार्च में पूर्ण कर लिए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश के प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार कार्यकर्ता निर्माण के साथ साथ कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी के विचार, रीति नीति से भली भांति अवगत कराने के लिए पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर तक प्रशिक्षण का कार्य किया जाएगा जिसका शुभारंभ मंडल स्तर से किया जा चुका है। 

रविवार को वृंदावन होटल में आयोजित बैठक में मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रशिक्षण टोली की आगामी एक माह की योजना तैयार की गई। बीकानेर संभाग प्रशिक्षण  प्रभारी भगवान सिंह मेड़तिया ने कहा कि प्रत्येक मंडल का 2 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण वर्ग लगाया जाएगा। प्रत्येक मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में 10 सत्र तय किये गए है। प्रशिक्षण के लिए मंडल अध्यक्ष द्वारा स्वीकृत मंडल की कार्यकारिणी, शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल में जिला कार्यकारिणी, जिला पदाधिकारी, मंडल में निवास कर रहे जनप्रतिनिधि, प्रदेश एवं जिले स्तर के मोर्चे एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भाग लेंगे। बीकानेर जिले के प्रशिक्षण प्रमुख विजय उपाध्याय ने बताया कि प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में  राजस्थान सरकार में पूर्व में मंन्त्री रहे सुरेंद्र पाल सिंह टीटी पूरे समय उपस्थित रहेंगे। 

बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री मोहन सुराणा ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निरंतर प्रशिक्षण से ही कार्यकर्ता का विकास होता है और इसलिये भाजपा पार्टी का कार्यकर्ता दूसरे राजनैतिक दलों से अलग है। बैठक में भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, जिला प्रशिक्षण सह प्रमुख डॉ अशोक मीणा ने भी अपने विचार प्रकट किए। 

बैठक में गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत, नया शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा, पुराना शहर अध्यक्ष कमल आचार्य, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा, लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल,जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, रानी बाज़ार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा,  जिला मंत्री अरुण जैन,  जिला प्रशिक्षण टीम सदस्य राजेश आचार्य,जिला आई. टी प्रमुख सुशील आचार्य, चोरुलाल सुथार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के अंत मे आज ही के दिन पुलवामा में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के प्रति भावपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...