बीकानेर : केईएम रोड़ पर मोबाईल की दुकान में फिल्मी स्टाइल में बंदूक की नोक पर लूट,पुलिस जुटी जांच में

केईएम रोड़ पर मोबाईल की दुकान में फिल्मी स्टाइल में बंदूक की नोक पर लूट,पुलिस जुटी जांच में

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर में लुटेरों के हौसले इतने बुलंद है कि शहर के सबसे व्यस्तम केईएम रोड़ पर मोबाईल की दुकान पर सुबह सुबह ही बंदूक की नोक पर फिल्मी स्टाइल में मोबाइल लूट कर जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है । जिसके बाद भरे मार्केट में दुकानदारों में हड़कंप मच गया । लूट की इत्तला मिलने पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची है ।
घटना केईएम रोड़ पर जैन मार्केट के पास न्यू सुपर मोबाइल की है । जहां पर आज सुबह करीब साढ़े नो बजे के आसपास दुकान पर एक युवक आया और कहा कि 15-20 हजार तक का मोबाइल दिखाओ । जब दुकानदार ने मोबाइल दिखाए तो आरोपी युवक ने वीवो का मोबाइल सलेक्ट किया और कहा कि मेरे पास पैसे कम है । इतना कहकर युवक बाहर निकला और वापस अंदर आया । युवक ने आते ही दुकानदार पर पिस्टल तान दी और कहा कि मोबाइल छोड़ दे । दुकानदार भी अचानक हुई इस घटना से सकते में आ गया और मोबाइल छोड़ दिया । जिसके बाद युवक मोबाइल लेकर फरार हो गया । दिनदहाड़े बीच बाजार में ऐसी घटना से आमजन के साथ – साथ व्यापारी भी सकते में है ।
कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा सहित पुलिस के अधिकारी जांच में जुटे है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...