दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही व अन्य मांगों को लेकर काॅलेज शिक्षक 29 अक्टुबर को देंगे आयुक्तालय पर धरना

बीकानेर@जागरूक जनता। रूक्टा के बैनर तले प्रदेश के काॅलेज शिक्षक विभिन्न मांगों को लेकर 29 अक्टुबर को जयपुर में आयुक्तालय पर धरना देगें। रूक्टा के प्रदेश महामंत्री डाॅ. विजय कुमार ऐरी ने बताया वर्तमान सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भी  काॅलेज शिक्षकों से जुड़ी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।  डाॅ. ऐरी ने बताया 26 सितम्बर को आयोजित रीट परीक्षा के दौरान राजकीय महाविद्यालय थानागजी में घटित घटना का रूक्टा द्वारा जबरदस्त विरोध के बावजूद दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गयी है जिससे काॅलेज शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है।

महामंत्री डाॅ. ऐरी ने बताया कि वर्ष 2016 में कैरियर एडवान्समेन्ट के तहत लम्बित 67 प्रकरणों एवं 30 जनवरी 2018 तक पात्र लगभग 267 प्रकरणों में 26 फरवरी 2021 को राजस्थान लोक सेवा आयोग से अनुमोदन के उपरान्त भी आदेश जारी नहीं  किये गये हैं। डाॅ. ऐरी ने काॅलेज शिक्षकों को पात्रता तिथि से ही कैरियर एडवांसमेन्ट का लाभ दिये जाने की मांग की।  उन्होनें कहा कि 17 जुलाई 2018 का सातवें वेतनमान का विनिमय काॅलेज शिक्षा संवर्ग पर लागू करते हुए  सातवें वेतनमान का मौद्रिक लाभ एक जनवरी 2016 से दिये जाने की मांग लम्बे समय से की जा रही हैं लेकिन राज्य सरकार ने आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं है जिससे भी काॅलेज शिक्षक आंदोलन की राह पर हैं।

डाॅ. ऐरी ने मांग की कि 31 जनवरी 2018 के पश्चात से पात्र शिक्षकों हेतु कैरियर एडवान्समेन्ट हेतु प्रक्रिया  प्रारम्भ की जावे तथा प्रोफेसर पद पर सीएएस प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण की जावे। उन्होनें सरकार से मांग की कि सीएएस प्रदान करते समय रिफ्रेशर, ओरिएन्टेशन एवं टीआरएफ प्रकरणों में एपीआई गणना में छूट प्रदान करते हुए समस्त परिलाभ दिये जावें।  डाॅ. ऐरी ने मांग की कि प्राचार्य की डीपीसी में जिन शिक्षकों ने पीएच.डी. नहीं की है उन्हें भी सम्मिलित किया जावे तथा यूजीसी की गाइडलाइन्स के अनुसार सेवानिवृति की आयु भी 65 वर्ष कीे जावे।

डाॅ. ऐरी ने बताया कि इन सब मांगों को लेकर जयपुर में 29 अक्टुबर को प्रदेश के काॅलेज शिक्षक रूक्टा के बैनर तले धरना देंगे।  उन्होनें शिक्षकों से इस धरने में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...