जिला परिषद में जिला स्थायी समितियों के चुनाव शुक्रवार को

बीकानेर@जागरूक जनता। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के आदेशानुसार जिला परिषद् में जिला स्थायी समितियों के चुनाव एवं गठन के लिए स्थायी समिति गठन नियम के अन्तर्गत जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को शक्तियां दी गई है। जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला परिषद सदस्यों की बैठक जिला परिषद् सभागार में आयोजित की जाएगी तथा सर्व सम्मति से समितियों का गठन नहीं होने की स्थिति में मतदान द्वारा समितियों का गठन किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया शुक्रवार को ही प्रातः 10 बजे से नियमानुसार शुरू होगी। राजस्थान पंचायत राज के स्थायी समिति गठन नियम के अनुसार जिला परिषद् में प्रशासन एवं स्थापना, वित्त एवं कराधान, शिक्षा, सामाजिक सेवाएं एवं सामाजिक न्याय विकास एवं उत्पादन विकास कार्यो के संबंध में पर्यवेक्षण एवं समीक्षा सम्बन्धी स्थायी समितियों का गठन किया जाएगा। सम्पूर्ण चुनाव की अध्यक्षता जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल करेंगे।
निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने समस्त जिला परिषद सदस्यों को कमेटी गठन की कार्यवाही के लिए 6 अगस्त को प्रातः 10 बजे तक जिला परिषद कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...