महापौर के प्रयास लाए रंग अब नगर निगम भी बनाएगा जोनल प्लान

बीकानेर@जागरूक जनता। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए शहर में जोनल प्लान बनाने का जिम्मा नगर विकास न्यास को दिया था परंतु न्यास द्वारा सिर्फ न्यास अधिकृत क्षेत्र में ही जोनल प्लान बनाया जा रहा था । इस संबंध में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा गत 30 जून को वीसी के माध्यम से उच्चाधिकारियों तथा स्वायत्त शासन मंत्री को भी अवगत करवाया गया । वीसी के दौरान स्वायत्त शासन विभाग सलाहकार एस संधू द्वारा यूआईटी सचिव को जोनल प्लान में निगम को शामिल करने के मौखिक निर्देश भी दिए गए। जिसके बाद भी न्यास की तरफ से निगम को जोनल प्लान में शामिल नहीं किया गया।
गत 15 जुलाई को महापौर ने सलाहकार एस संधू को पत्र लिखा एवं संभाग स्तरीय कार्यशाला में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया । जिसके फलस्वरूप न्यास द्वारा निगम को पत्र लिखकर जोनल प्लान में शामिल करने हेतु अधिकारी भेजने हेतु लिखा गया है।
गौरतलब है की जोनल प्लान बनने से निगम द्वारा और प्रभावी रूप से नॉन स्कीम एरिया में योजना बनाई जा सकेगी ताकि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए नगर निगम अधिकृत क्षेत्र में संस्थागत, आवासीय,व्यवसायिक योजनाएं बनाकर भूरूपांतरण कर पट्टे जारी किए जा सकेंगे जिससे आमजन को प्रशासन शहरों के संग अभियान का पूरा फायदा पहुंचाया जा सकेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...