आकस्मिक चेकिंग में फैक्ट्रियों में मिले संदिग्धों के दस्तावेजों की गई जांच पड़ताल,फेक्ट्री मालिकों में मचा हड़कंप

बीकानेर@जागरूक जनता । बाल श्रम उन्मूलन के लिए गठित जिला स्तरीय टीम द्वारा बुधवार को खारा औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न फेक्ट्रियों का निरीक्षण किया गया। जिला स्तरीय टीम प्रभारी तथा किशोर न्याय बोर्ड सदस्य अरविन्द सिंह सेंगर एवं बाल कल्याण समिति सदस्य जुगल किशोर व्यास के नेतृत्व में फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री मालिकों को निर्देश दिये गये कि उनके द्वारा किसी भी नाबालिग बालक को कार्य पर नहीं रखा जाएगा। यदि ऐसा पाया जाता है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। फैक्ट्री मालिकों को फैक्ट्री के प्रवेश द्वार पर बाल श्रम नहीं करवाने का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध पाए गए बच्चों के दस्तावेजों की जाँच की गई। फैक्ट्री मालिकों से वचन-पत्र भरवाए गए, जिनमें उन्होंने वचन दिया की 18 वर्ष से कम उम्र के बालक या बालिका को काम पर नहीं रखेगे। कुछ फैक्ट्री मालिकों ने निरीक्षण टीम के सामने ही प्रवेश द्वार पर बालश्रम नहीं करवाने का बोर्ड लगवाया। टीम मे आउटरीच वर्कर सुमन मेहरा सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...