दफ्तरी का देवलोकगमन उद्योग जगत को भारी क्षति

दफ्तरी का देवलोकगमन उद्योग जगत को भारी क्षति

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव विनोद गोयल, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव वीरेंद्र किराड़ू, दाल मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरसिंहदास मिमाणि, सचिव राजकुमार पचीसिया, विजय थिरानी व बीकानेर फाऊंडेशन के सचिव कमल कल्ला ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुगराज दफ्तरी का निधन उद्योग जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई सम्भव नहीं । जुगराज दफ्तरी ने अपने कार्य करने की शैली पर अपनी उम्र को कभी हावी नहीं होने दिया और सदैव आगे बढ़कर बीकानेर जिला उद्योग संघ में आने वाली उद्यमियों की समस्याओं का निवारण करने में अपने अनुभव साझा किया करते थे । जुगराज दफ्तरी पिछले लंबे समय से अस्वस्थ थे और पूरे दफ्तरी परिवार द्वारा उनके स्वास्थ्य सुधार के लिए किये गए अथक प्रयास भी असफल रहे और आज बीकानेर के उद्योग जगत के पथ प्रणेता जुगराज दफ्तरी हमारे बीच नहीं रहे । जुगराज दफ्तरी के असमय निधन के समाचार से उद्योग जगत सहित बीकानेर जिला उद्योग संघ में भी शोक की लहर छा गयी ।

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...