
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए), नगर निगम, एनएचएआई, रीको, सार्वजनिक निर्माण विभाग, चिकित्सा विभाग, जयपुर मेट्रो, जलदाय विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, समेकित बाल विकास विभाग तथा पुलिस एवं यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्र में बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रगतिरत एवं प्रस्तावित विकास परियोजनाओं, जनसुविधाओं और विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री ने सभी विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दिया कुमारी ने सड़क, पेयजल, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सेवाओं, शिक्षा, हरित विकास तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करें।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र का समग्र, संतुलित और योजनाबद्ध विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना और क्षेत्र को विकास के नए आयामों तक ले जाना है।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/


