विभागीय अधिकारी किसानों को आधुनिक तकनीकी से खेती के लिए करें प्रेरित – कृषि आयुक्त

कृषि आयुक्त सुश्री चिन्मयी गोपाल ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों सेे कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन की गति बढ़ाकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें और ज्यादा से ज्यादा कृषकों को लाभ पहुंचायें, जिससे राज्य का प्रत्येक किसान विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हो सके। अधिकारी किसानों को आधुनिक तकनीकी से खेती करने के लिए प्रेरित करे जिससे प्रदेश के कृषक उपज में वृद्धि कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे।

सुश्री चिन्मयी गोपाल बुधवार को पंत कृषि भवन में विभागीय योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष औसत से अधिक वर्षा होने से ज्यादा बुवाई किये जाने के अनुमान के मध्यनजर विभागीय अधिकारी जिलों में बीज व उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, जिससे सभी किसानों को समय पर उन्नत किस्म के बीज एव उर्वरक मिल सके। उन्होंने कहा कि कृषकों को डीएपी के स्थान पर सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) को उपयोग में लेने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि जिलों में कार्यरत अधिकारी बजट घोषणाओं को ध्यान में रखते हुए उनका धरातल पर क्रियान्वित करें। विभागीय अधिकारी ज्यादा से ज्यादा कृषकों को योजनाओं की जानकारी दें, जिससे प्रदेश के प्रत्येक किसान को योजनाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में कृृषि आयुक्त ने फार्म पौण्ड, डिग्गी, तारबंदी, पाईपलाईन और कृषि यंत्र की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने गुण नियंत्रण अभियान व बीज मिनिकिट के वितरण बारे में भी विस्तार से चर्चा की।

बैठक में अतिरिक्त निदेशक कृृषि (आदान) डॉ0 सुवालाल जाट, वित्तीय सलाहकार श्री अचलेश्वर मीणा सहित कृृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही बैठक में समस्त खण्ड स्तरीय अतिरिक्त निदेशक कृृषि और संयुक्त निदेशक कृृषि (विस्तार) जिला परिषद वीडियो कॉन्फ्रेन्सिग के माध्यम से जुडे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...