कोविड गाइडलाइन अवहेलना करने पर निगम ने सीज की सात दुकानें

कोविड गाइडलाइन अवहेलना करने पर निगम ने सीज की सात दुकानें

बीकानेर@जागरूक जनता। कोविड एडवाइजरी की अवहेलना पाए जाने पर नगर निगम के कोरोना प्रवर्तन दल ने सोमवार को 7  प्रतिष्ठानों को सीज कर 3 हजार रूपये की शास्ति वसूली। निगम आयुक्त ए एच गौरी ने बताया कि 3 से 17 मई तक के महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा में कोविड एडवाइजरी की पालना नहीं करने पर गंगाशहर बस स्टेण्ड स्थित लक्ष्मी मोबाईल एण्ड रिपेयरिंग सेन्टर, गौतम आॅटो स्टोर, गंगाशहर रोड स्थित राजू टायर एण्ड बैटरी तथा गहलोत बैटरी हाऊस, रानी बाजार स्थित मदन इलैक्ट्रिक वर्क्स आदि गैर अनुमत श्रेणी की दुकानें खुली पाई गई। इस पर कार्यवाही करते हुए इन दुकानों को सीज कर दिया गया। इसी प्रकार फेयर एण्ड फेश जनरल स्टोर घड़सीसर रोड, मन्जुर जनरल स्टोर घड़सीसर को निर्धारित समयावधि के पश्चात् सामान विक्रय करने पर सीज किया गया। यह कार्यवाही दल प्रभारी जगदीश खीचड़ के नेतृृत्व में की गई, इस दौरान स्वच्छता निरीक्षक नेक मोहम्मद के अलावा होमगार्ड के जवान भी शामिल रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...