कोरोना जागरूकता अभियान,नत्थूसर गेट क्षेत्र में पोस्टर चस्पा कर आमजन से की समझाइश

कोरोना जागरूकता अभियान,नत्थूसर गेट क्षेत्र में पोस्टर चस्पा कर आमजन से की समझाइश

बीकानेर@जागरूक जनता। कोरोना जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को एनसीसी की सात राज बटालियन द्वारा नत्थूसर गेट क्षेत्र की किराणा, दूध और दवाईयों की दुकानों पर स्टीकर तथा ऑटो रिक्शा पर पोस्टर चिपकाकर आमजन से कोविड एडवाइजरी की पालना की अपील की गई। जागरूकता अभियान के समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि जिला कलक्टर की पहल पर सात राज बटालियन के एनसीसी के कैडेट्स और स्काउट गाइड के रोवर-रेंजर्स द्वारा जागरूकता का सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को नत्थूसर गेट क्षेत्र में आमजन को जागरूक किया गया।
जोशी ने बताया कि आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क के द्वारा पेम्पलेट तथा परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए गए पोस्टर भी चस्पा किए गए।
इस दौरान एनसीसी के सीनियर अंडर आॅफिसर हितेश शर्मा, अंडर आॅफिसर तुषार बजाज, इतिश्री राजावत, सर्जेंट गणेश गिरी, कैडेट रामदेव, जितेन्द्र, दिनेश, इन्द्रजीत, श्रवणसिंह, हेमलता, आदित्य तिवारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...