कोरोना वोरियर्स का हुआ सम्मान डॉ. कल्ला भी रहे मौजूद

कोरोना वोरियर्स का हुआ सम्मान डॉ. कल्ला भी रहे मौजूद

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, देशनोक नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा एवं द्वारकाप्रसाद मूंधड़ा ने कोरोना काल में अपने तन मन धन से कोरोना मरीजों की सेवा करने वाले कोरोना वोरियार्स का सम्मान किया | मंत्री कल्ला ने बताया कि हमें नाज है ऐसे कोरोना वोरियर्स पर जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और ये वोरियर्स कोरोना घरों में आइसोलेट मरीजों को अपनी सेवाएं दे रहे थे और इनका सम्मान करना हमारे लिए गौरव का विषय है | बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि जिस वक्त शहर में ऑक्सीजन की कमी के कारण त्राहि त्राहि मची हुई थी उस समय भामाशाहों ने आगे आकर बीकानेर जिला उद्योग संघ को ऑक्सीजन कोंसंट्रेटर मशीनें भेंट की जिसको उद्योग संघ द्वारा होम आइसोलेट मरीजों को घर जाकर मशीनों से इन मरीजों के लिए ऑक्सीजन की पूर्ती की | शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नं 7 वेक्सीनेसन के मामले में पूरे जिले में तीसरे नंबर पर रहा है | उत्कृष्ट वेक्सीनेसन कार्य के लिए चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. दाऊदी एवं उनकी पूरी टीम का सम्मान भी किया गया | इन महानुभावों का हुआ सम्मान जिनमें आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता, राजीव यूथ क्लब के अनिल कल्ला, बीकानेर फाऊंडेशन के वीरेंद्र किराड़ू, सुरेंद्र भादाणी, चंद्रप्रकाश नवलखा, राकेश गहलोत, ऐवंत डागा, कुंदनमल बोहरा, मनी चांडक, आदर्श शर्मा, विनोद गोयल, अमित डागा, मोहित डागा, भंवरलाल चांडक, डॉ. जितेंद्र आचार्य, डॉ. शिवशंकर झंवर, डॉ. डोनी झंवर, राम नागर, शैलेंद्र सिंह यादव, मीनाक्षी दाधीच, ललिता कुमारी, मोनिका, राजेश मोदी, धीरज अरोड़ा, गोगी देवी, इंदूबाला, दिलीप सिंह, कुंजू मोल, कृष्णा छंगाणी, शाहीन अब्बासी आदि का सम्मान किया गया | सम्मान कार्यक्रम में दिलीप रंगा, निर्मल पारख, नरेश मित्तल, हरिकिशन गहलोत, शिवरतन पुरोहित, श्रीधर शर्मा, सुभाष मित्तल, पारस डागा, विजय जैन, कमल राठी, जयकिशन अग्रवाल, अशोक मूंधड़ा, रमेश अग्रवाल, राजीव शर्मा, मक़सूद अहमद, अश्विनी पचीसिया, राजकुमार गहलोत, बी.जी. व्यास, दिनेश वत्स, एडवोकेट कन्हैयालाल आचार्य, सुरेश पेडीवाल, विनोद जोशी, रोहित पच्चीसिया, प्रद्युमन पुरोहित आदि उपस्थित हुए |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...