बीकानेर में 11 फीडर से जुड़े इलाकों में फिर बढी बिजली चोरी

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड के उपखण्ड 4 व 5 के क्षेत्र में आने वाले क्षेत्र कसाई बाड़ी, खटिकों का मोहल्ला, चोकूटी क्षेत्र, नायकों का मोहल्ला, सुभाष रोड़, मोहल्ला व्यापारियान, जिन्ना रोड़, डागा चौक, बिन्नानी चौक, चुनगरों का मोहल्ला, जोशी वाडा, कुचीलपुरा, चोतीना कुआ क्षेत्र, भुट्टो का बास में इन दिनों विद्युत चोरी विशेष रूप से बढ़ गयी है।

बीकेईएसएल के सीओओ ने बताया कि 11 के वी फीडर से जुड़े हुए सुभाष रोड के कुछ ट्रांसफार्मर में बिजली चोरी 60 प्रतिशत से अधिक हो रही है। मतलब 100 यूनिट विद्युत सप्लाई होने पर केवल 40 यूनिट का ही बिल बनता है। कम्पनी ने इन क्षेत्रों में विद्युत सुधार कार्यक्रम के तहत पुराने तारों व सर्विस वायर को बदलने का कार्य करने का प्रयास किया लेकिन क्षेत्र के उपभोक्ताओं के भारी विरोध के कारण पुराने तार व कटी हुई सर्विस लाइन, टेम्पर्ड व खराब मीटरों को नहीं बदला जा सका। इन फीडरों पर विद्युत हानि 80 प्रतिशत से अधिक होने कारण बीकेईएसएल के लिए इन क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखना संभव नहीं हो पा रहा है। इन क्षेत्रों में विद्युत तंत्र की हालत बहुत खराब होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे मानव एवं पशु के प्राण की गंभीर हानि हो सकती है।

कहां कितनी बिजली चोरी

गुलाब पान कार्नर पर लगे वितरण ट्रांसफामर पर 88 प्रतिशत, राजा होटल के पास लगे ट्रांसफामर पर 86 प्रतिशत, कसाई बाड़ी में लगे ट्रांसफार्मर पर 80 प्रतिशत, सिमरन होटल के नजदीक लगे ट्रांसफामर पर 80 प्रतिशत, अब्बासी मेडिकल के निकट लगे ट्रांसफानर पर 71 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है।

ऐसे हो रही है बिजली चोरी

बहुत जगह पर आर्मड सर्विस केबल को गैर कानूनी रूप से कट करके उससे बिजली चोरी की जा रही है। इस मामले में बीकेईएसएल सम्बंधित पुलिस थाना अधिकारी से संपर्क कर रही है ताकि पुलिस सहयोग से विद्युत चोरी पकड़ी जा सके।
अगर क्षेत्र के उपभोक्ता विद्युत तंत्र सुधार कार्य करने में सहयोग के लिए आगे आते है तो पुराने तार, सर्विस वायर व टेम्पर्ड मीटर व खराब मीटरों को बदलने का काम किया जा सकेगा।

इनसेट में फ़ोटो (ऐसे करते है बिजली चोरी)

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...