भाजपा का गहलोत सरकार पर हमला:अरुण सिंह बोले- गहलोत सरकार में लूट मची है, अंधा बांटे रेवड़ी वाली कहावत चरितार्थ हो रही है

गहलोत बहाना बनाकर मंत्रिमंडल विस्तार टाल रहे हैं

जयपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने गहलोत सरकार पर बड़ा हमला किया है। अरुण सिंह ने कहा कि इस सरकार ने लूट मचा रखी है, यही चल रहा है। बजरी माफिया से लेकर हर स्तर पर माफिया सक्रिय हैं। सबको लूटने की छूट दे रखी है, जितना लूट सके लूट लो। आपसी फूट में यह सरकार चल रही है। अरुण सिंह शनिवार को प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासराजी अपने घर वालों को ही नंबर दिलवा रहे हैं। रीटन में 50 और इंटरव्यू में 80 नंबर आ रहे हैं। यह सरकार ठग है। यहां का युवा यह महसूस कर रहा है। युवा सोच रहे हैं कि गहलोत डोटासरा ने हमें ठग लिया। अंधा बांटे रेवड़ी वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।

बहाना बनाकर मंत्रिमंडल विस्तार टाल रहे गहलोत
अरुण सिंह ने कहा, प्रदेश की सरकार को जनता के बारे में कोई चिंता ही नहीं है। मुख्यमंत्री घर से निकलते नहीं। गहलोत सरकार को बचाने के प्रयास में लगे रहते हैं। गहलोत सरकार को अलग-अलग संजीवनी का प्रयास करना पड़ रहा है। पहले छह जिलों की चुनाव की घोषणा करवाई। फिर ये चुनाव खत्म होने के बाद अगले छह जिलों के चुनाव की घोषणा करवा लेंगे, आगे और सहारा ले लेंगे। गहलोत सरकार लगातार सरकार बचाने की संजीवनी लेने का प्रयास कर रही है। कर्नाटक में पूरा मंत्रिमंडल नया बन गया। आखिर यहां गहलोतजी को कैबिनेट विस्तार करने में कहां दिक्कत है। गहलोत अब कोविड का बहाना बनाकर मंत्रिमंडल फेरबदल को टाल रहे हैं।

कांग्रेस में अब झगड़ा सुलझने वाला नहीं
अरुण सिंह ने कहा, कांग्रेस के आपस में इतने झगड़े हैं। इनके झगड़े मिटाने के लिए कभी कर्नाटक के प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार यहां आ रहे हैं। कभी हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा यहां आकर झगड़ा सुलझाने का काम कर रही हैं। अब झगड़ा सुलझने वाला नहीं है, अब मतभेद नहीं मनभेद हो गए हैं। जो सरकार अपने विधायक की ही नहीं सुन रही तो जनता की क्या सुनेगी। इनके विधायक कहते हैं सरकार नहीं सुन रही।

सरकार की नीयत और नीति खराब
गहलोत सरकार की नीयत साफ नहीं है। नीयत अच्छी नहीं है तो नीति में भी खोट है। यह सरकार ठग है। आज प्रदेश की जनता ठगी सी महसूस कर रही है, समय का इंतजार कर रही है। बीजेपी के कार्यकर्ता जनगजागरण कर रहे हैं। जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

संसदीय बोर्ड तय करेगा एक चेहरे पर या सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे

बीजेपी में में लीडरशिप संकट और चेहरे के सवाल पर अरुण सिंह ने कहा, विधानसभा चुनाव के समय संसदीय बोर्ड तय करेगा कि सामूहिक चेहरों पर चुनाव लड़ेंगे या किसी एक के चेहरे पर। हर राज्य की अलग राजनीतिक परिस्थिति है।

वसुंधरा राजे को साइडलाइन के सवाल पर कहा- हमारी पार्टी में सब एक हैं

वसुंधरा राजे को साइडलाइन करने के सवाल पर अरुण सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं है। वे सब बैठको में आ रही हैं। किसी को कोई दिक्कत होती है तो हम समझा लेते हैं, हमारा सब से संवाद है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...