भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है, बेहतर मैनेजमेंट और समन्वय के बूते हम कामयाब होंगेः-अरूण सिंह

  • विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ली समीक्षा बैठक
  • सुनियोजित प्रबंधन के साथ किया गया कार्य अकल्पनीय है, मैं सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सेल्यूट करता हूंः-सीपी जोशी
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के पगफेरे ने राजस्थान के चुनावी समर में जान फूंक दीः-राजेन्द्र राठौड़

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रबंधन के अनुभव से जुड़े सुझाव भी लिए गए, जिसमें पदाधिकारियांे और कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यानुभव से जुड़े विभिन्न सुझाव दिये।

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि मैने कई राज्यों का चुनावी प्रबंधन देखा है, लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि राजस्थान विधानसभा चुनाव का प्रबंधन मजबूत और सुदृढ़ रहा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में पूरी टीम ने सकारात्मक रूख रखते हुए निरंतर काम किया है। सीपी जोशी का सरल व्यवहार और टीम मैनेजमेंट सहित संवाद और समन्वय बेहतर रहा। आवास विकास, मॉनिटरिंग, चुनाव प्रबंधन टीम और मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ के नेतृत्व में मीडिया सेंटर का बेहतर संचालन हुआ। चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से प्रशासनिक अडंगे लगाए गए, लेकिन भाजपा का मतदाता इतना सजग था कि उसने इन लोगों की एक नहीं चलने दी। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और उनकी टीम ने रात-दिन श्रम किया है। प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की प्रचंड जीत का भागीदार रहेगा। सुनियोजित प्रबंधन के साथ किया गया कार्य अकल्पनीय है, मैं सभी को सेल्यूट करता हूं। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जो सुझाव मौखिक रूप से दिये हैं, इन सभी सुझावों को लिखित रूप से भी प्रस्तुत करना चाहिए। हम सत्ता का सेमीफाईनल जीत रहे हैं और फाईनल अभी शेष है जिसके लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। चुनाव प्रबंधन में कार्यकर्ताओं ने रात-दिन निष्ठा से काम किया और कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तो घर-परिवार को भी त्याग दिया इस कदर मेहनत की है।

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के पगफेरे ने राजस्थान के चुनावी समर में जान फूंक दी। आगामी 03 दिसंबर को चुनावी जीत का सेहरा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के बंधना तय है। प्रदेश में सभी कार्यर्ताओं और पदाधिकारियों ने जो मेहनत की है उसके लिए वे सभी प्रशंसा के पात्र है। राजस्थान में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनना तय है।

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के सह-संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह सहित प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का बेहतर मार्गदर्शन मिला। निरंतर मार्ग प्रशस्त होने से हमें चुनाव में कोई कठिनाई नहीं आई, और हमारी पूरी टीम इतनी लगन के साथ काम में जुटी हुई थी कि किसी ने शिकायत का मौका नहीं दिया। हमें आगामी चुनावों को लेकर इसी रणनीति के साथ काम करना है, जिससे भाजपा निरंतर सत्ता में बनी रहे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा और पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...