नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने जोश और आत्मविश्वास के साथ शुरू किया नया शैक्षणिक सफर

जयपुर। नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से बियानी बी.एड. कॉलेज की ओर से तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्साह और उमंग से भरे माहौल में हुई। ‘ऊर्जा’ के लाल रंग को जोश, उत्साह, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानते हुए सभी विद्यार्थियों ने लाल रंग के परिधान पहनकर कार्यक्रम में उमंग, उल्लास और आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम की थीम “राइजिंग ऑफ न्यू पेडागोजिकल लीडर्स” रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, प्रिंसिपल डॉ. शिप्रा गुप्ता, एसोसिएट प्रो. राहुल अग्रवाल एवं एसोसिएट प्रो. डॉ. सुनीता कुमारी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई और विद्यार्थियों का नए शैक्षणिक सत्र में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्तित्व विकास, नियमित कॉलेज उपस्थिति और समय प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कॉलेज में नियमित रहना और जिस दिन जो कार्य सौंपा जाए, उसे उसी दिन पूरा करने की आदत विकसित करना सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर सीखने और जिम्मेदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद प्रो. राहुल अग्रवाल ने “एआई और इसके एप्लीकेशंस” विषय पर जानकारीपूर्ण सत्र लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बदलते स्वरूप, शिक्षा के क्षेत्र में इसके उपयोग तथा भविष्य के करियर में एआई की बढ़ती भूमिका से परिचित कराया। सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीक के साथ स्वयं को अपडेट रखने और एआई का रचनात्मक एवं प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

करियर एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े सत्र में डॉ. भूपेश गुप्ता ने स्टोरी टेलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने प्रभावी संचार, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और सकारात्मक सोच को व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया। रोचक कहानियों और उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा बेहतर व्यक्तित्व विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. योग्यता कश्यप द्वारा “फीमेल हाइजीन” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और दैनिक जीवन में स्वच्छता को प्राथमिकता देने के महत्व के बारे में जानकारी दी। सत्र का उद्देश्य छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक एवं सजग बनाना रहा।

कार्यक्रम के अंत में मालती सक्सेना ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सत्रों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ के माध्यम से विद्यार्थियों ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत ज्ञान, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा के साथ की।

रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸              

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देवलोक हुए महाराज Arjun गिरी जी का षोडशी संस्कार सम्पन्न

माउंट आबू . माउंट आबू के साल गांव में...

मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, कंट्रोल रूम पर आया कॉल, एक को लिया हिरासत में

जयपुर: राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय को एक बार...