बीकानेर: इंतजार की घड़ियां समाप्त, शहर में आज रात 9 बजे खुलेगा ऑनलाइन स्लॉट,आयु सीमा की बाध्यता हुई समाप्त,पढे पूरी खबर..

बीकानेर: इंतजार की घड़ियां समाप्त, शहर  में आज रात 09 बजे खुलेगा ऑनलाइन स्लॉट, आयु सीमा की बाध्यता हुई समाप्त पढे पूरी खबर..

-गणेश सेवग

बीकानेर@जागरूक जनता | बीकानेर में बीते दिनों से जारी वेक्सिनेशन की किल्लत के बीच राहत की खबर सामने आई है जंहा मंगलवार को एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी तैयारी की है जिसमे करीब 28 हजार डोज के लक्ष्य के साथ शहरी एंव ग्रामीण इलाको में टीकाकरण किया जाएगा । आरसीएचओ डॉ . राजेश गुप्ता ने बताया कि आज जयपुर से वेक्सीन को लॉट बीकानेर आया है ऐसे में मंगलवार को करीब 28 हजार डोज के साथ टीकाकरण किया जायेगा वंही स्वास्थ्य विभाग ने आयु सीमा की बाध्यता समाप्त कर दी है । अब 18+ एंव 45+ व 60+ वर्गों का एक साथ वेक्सिनेशन किया जाएगा जिसके लिए सेशन प्लान तैयार कर दिए गये है । आरसीएचओ ने बताया बीकानेर के अधिकांश लोगो ने कोविशील्ड की पहली डोज तो लगवा ली है लेकिन अभी दूसरी डोज के लिए पूरा बीकानेर आस लगाए बैठा है इसी को देखते हुवे स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार से दूसरी डोज पर विशेष फोकस किया है ।
जिसमे बीकानेर शहर में 10 हजार डोज व शेष 18 हजार डोज ग्रामीण इलाको की सीएचसी में लगाई जायेगी । आरसीएचओ ने बताया मंगलवार को बीकानेर शहर में 10 प्रतिशत वेक्सीन फर्स्ट डोज के लिए उपलब्ध रहेगी । शहर में दोनों डोज के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवानी होगी जिसके लिए ऑनलाइन स्लॉट आज रात करीब 9 बजे ओपन होगा । ऐसे में जिन्होंने अभी तक फर्स्ट डोज नही ली है वे आज रात 9 बजे का विशेष ख्याल रखे क्योकि फर्स्ट डोज वालो के लिए केवल 2800 ही डोज उपलब्ध रहेगी ।
ऐसे में जिनको कोविशील्ड की डोज लिए हुए 84 दिन या अधिक हो चुके हैं वो आज रात दुसरी डोज के लिए ऑनलाइन स्लाॅट बुक कर सकते हैं। वंही ग्रामीण इलाको में ऑन स्पॉट बुकिंग की व्यवस्था रहेगी जिसमे उसी इलाके के लाभार्थियों को वरियता दी जायेगी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...