सामाजिक कार्य में जन विष्वसनीयता जरूरी – कटारिया

चेतना फाउण्डेषन द्वारा स्थापित एलपीजी शवदाह गृह का लोकार्पण

जागरूक जनता नेटवर्क
चितौड़गढ़ ।
राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया ने कहा कि सामाजिक कार्य में जन विष्वास का अत्यधिक महत्व होता है। सहयोग करने वाला छोटा हो या बडा हो सभी को भामाषाह ही कहा जाता है एवं भामाषाह तथा जन विष्वास के बल पर समाज के प्रत्येक कार्य को समय पर सहज एवं सरल भाव से पूरा किया जा सकता है उसका प्रत्यक्ष उदाहरण चितौड़गढ़ में स्थापित एलपीजी शवदाह गृह की योजना है। ये विचार उन्होनें चेतना फाउण्डेषन द्वारा सोमवार को आयोजित एलपीजी शवदाह गृह लोकार्पण एवं दानदाता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए व्यक्त किये। उन्होनें जिला प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को इंगित करते हुए कहा कि परम्परागत तरीकों से कार्य करने के बजाय नवाचारों के माध्यम से समाज विकास के कार्य को अन्जाम देना चाहिए। उन्होनें मोक्षधाम समिति द्वारा जगह उपलब्ध कराने के साथ ही डॉ. आई.एम. सेठिया की संकल्प शक्ति एवं उनके प्रति जनविष्वास को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणादायी बताया।

समारोह में सांसद सी.पी. जोषी ने कहा कि अच्छे उद्देष्य से किये जाने वाले कार्य मे जनता सहयोग करती है एवं कोविड काल में विदेषों से भी मित्रों ने सहयोग कर भागीदारी निभाई। उन्होनें इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर भारत विकास परिषद् को मोक्षरथ उपलब्ध कराने की घोषणा की। समारोह में विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि सामाजिक कार्य में सदैव सकारात्मकता होनी चाहिए एवं चेतना फाउण्डेषन ने सकारात्मक विचार से मन की प्रेरणा को वास्तविकता मे परिवर्तित किया है एवं उन्होनें समाज सेवा के प्रत्येक कार्य में सदैव तत्पर रहने का विष्वास दिलाया।

जिला प्रमुख सुरेष धाकड ने तरूण सागर जी के वाक्य को दौहराते हुए कहा कि श्मषान शहर के मध्य में यदि हो तो आमजन को सही दिषा से कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी। स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक एस.के. झा ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक जन सेवा में सदैव सहभागिता निभायेगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गौतम दक, समाजसेवी भोपाल सिंह बाबेल, अषोक चण्डालिया, उपजिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बडौली ने भी विचार व्यक्त किये।
मोक्षधाम समिति के अध्यक्ष भोपाल सिंह बाबेल एवं मंत्री सुधीर जैन ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इस प्रोजेक्ट से मोक्षधाम के विकास को बल मिला है एवं समिति समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा भाव से सुविधा प्रदान कर जिम्मेदारीपूर्वक दायित्व का निवर्हन करेगी।

कटारिया सहित अतिथियों ने शवदाह गृह संयत्र अवलोकन कर मौलीबन्ध खोलकर एवं बटन दबाकर इकाई का लोकार्पण किया एवं दानदाताओं की पट्टिका एवं लोकार्पण पट्टिका का भी अनावरण किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में चेतना फाउण्डेषन के प्रबन्ध न्यासी डॉ. आई.एम. सेठिया ने स्वागत उद्वबोधन कर इस परियोजना की संकल्पना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रत्येक दानदाता ने स्वयं प्रेरणा से आगे आकर सहयोग करना फाउण्डेषन के प्रति जन विष्वास को प्रदर्षित करता है।

चेतना फाउण्डेषन के न्यासी सीए दिनेष सिसोदिया, हेमन्त शर्मा, डॉ. डी.एल. लढा एवं ज्ञान मेहता, अरबन बैंक चेयरपर्सन विमला सेठिया, उपाध्यक्ष षिवनारायण मानधना, निदेषक डॉ. महेष सनाढय, हस्तीमल चोरडिया, बालकिषन धूत, रणजीत सिंह नाहर, चान्दमल नन्दावत एवं सुनीता सिसोदिया ने अतिथियों का शॉल उपरणा एवं पगडी से अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष कमलेष पुरोहित, पूर्व प्रधान प्रवीण सिह राठौड, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, लोक अदालत सदस्य शषि माथूर, तारावती धाकड, रष्मि सक्सेना, अष्लेष दषोरा, जे.पी. भटनागर, सोहन लाल तनवानी, प्रकाष पटवारी, राजेन्द्र सिंह भाटी सहित नवीन पटवारी सहित कई प्रबुद्वजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अन्त में न्यासी सीए दिनेष सिसोदिया ने आभार व्यक्त किया एवं संचालन चितौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की प्रबन्ध निदेषक वन्दना वजीरानी ने किया। अतिथियों ने पानदेवी सेठिया एवं शान्तिलाल सेठिया का भी अभिनन्दन किया।

भामाषाहों का अभिनन्दन
नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया सहित अन्य अतिथियों ने भारतीय स्टेट बैंक, नगर परिषद्, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या सहित व्यक्तिगत दानादाता श्री सुरेष कुमार, किरण कुमार, सम्पत डांगी, अनील कुमार सेठिया, जगदीष चन्द्र पंचोली, निर्मल कुमार बाफना विनोद फुलवानी, शंभु लाल अग्रवाल, अनिल उमा सुराणा, बलवन्त सिंह सिसोदिया, यषोदा देवी, अम्बालाल काबरा, राजेष भण्डारी, अषोक भण्डारी, डॉ. ए.एल. जैन को शॉल उपरणा एवं अभिनन्दन पत्र प्रदान कर अभिनन्दन किया। तकनीकी सेवा प्रदाता के. जी, क्रिमेषन डवलपर्स, प्रमोद माथुर, नरेन्द्र सिंह एवं स्वरूप सिंह राजवी सहित क्षैत्रीय पार्षद मंजू देवी मून्दडा एवं मोक्षधाम समिति संरक्षक इन्द्रमल लोढा, लक्ष्मीलाल तातेड, अध्यक्ष भोपाल सिंह बाबेल एवं सुधीर जैन का भी अभिनन्दन किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...